चण्डीगढ़

पंचकूला के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, बर्थडे पार्टी मना रहे तीन लोगों की हत्या, गैंगवार की आशंका

पंचकुला के एक होटल में देर रात तीन अपराधी आए और अंधाधुंध फायरिंग कर तीन लोगों की हत्या कर दी। पुलिस को आशंका है कि आपसी गैंगवार के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर शवगृह भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

Image

पंचकूला में तीन लोगों पर फायरिंग

Panchkula Hotel Firing: पंचकूला के एक होटल में तीन लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग की गई। जिसमें एक युवती और दो युवकों की ही मौत हो गई। तीनों लोग पिंजौर के एक होटल में बर्थडे पार्टी मनाने के लिए आए थे। देर रात करीब 2 बजे अपराधियों ने इनपर फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को शवगृह भेज दिया गया। यह मामला आपसी गैंगवार का लग रहा है। मृतकों को दिल्ली का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच की जांच में जुट गई है। वहीं होटल के मेन गेट को भी अंदर से बंद कर दिया गया है।

पुरानी रंजिश के चलते हत्या

यह घटना पंचकूला के मोरनी रोड के पास बुर्जकोटिया रोड पर स्थित एक होटल की है। यह पूरी वारदात होटल के पार्किंग एरिया में हुई। पुलिस ने बताया कि तीन युवक काले रंग की गाड़ी (नंबर T1023UP 0850G) में सवार होकर आए। जिनमें से दो लोगों ने पिस्तौल से ताबड़तोड़ फायरिंग की। आरोपियों ने विक्की पर 7-8 गोलियां चलाई गईं, जबकि विनीत को सिर में और निया को छाती में गोली लगी। घटना के तुरंत बाद तीनों को सेक्टर-6 के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सुबह करीब 3:30 बजे पुलिस कंट्रोल रूप को इस घटना की सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।अधिकारियों ने बताया कि हत्या के पीछे रंजिश का संदेह है, लेकिन जांच के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।

मृतकों की पहचान

मृतकों की पहचान 31 वर्षीय विक्की, 28 वर्षीय विनीत (विक्की का भांजा) और 20 वर्षीय निया (महिला दोस्त) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दिल्ली निवासी विक्की अपराधी किस्म का है। पुलिस को शक है कि यह घटना आपसी गैंगवार के चलते हुई। मृतकों के परिवार को घटना की सूचना दे दी गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस होटल और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही। वहीं होटल का मेन गेट फिलहाल बंद कर दिया गया है और मैनेजमेंट के लोग भी अंदर मौजूद नहीं है। होटल के बाहर पुलिस का पहरा है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article