Punjab Murder: फर्ज निभाते हुए पुलिसकर्मी ने गवाई जान, झगड़ा सुलझाने पहुंचे SI की गोली मारकर हत्या

Sub Inspector Murder in Tarn Taran: पंजाब के तरन तारन में कोट मोहम्मद खां गांव में दो पक्षों के बीच झगड़े को सुलझाने पहुंचे सब इंस्पेक्टर की हत्या कर दी गई। इस दौरान एक थानेदार भी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Murder in Tarn Taran: पंजाब के तरनतारन जिले के कोट मोहम्मद खान गांव में उपजे विवाद ने बुधवार रात हिंसक रूप ले लिया। जिसमें गोइंदवाल साहिब थाने के सब-इंस्पेक्टर चरणजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि एक सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) जसबीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना के संबंध में आम आदमी पार्टी (आप) के मौजूदा सरपंच कुलदीप सिंह और अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ श्री गोइंदवाल साहिब थाने में हत्या और हमले का मामला दर्ज किया गया है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं की है।

Taran taran attack

पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या

पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह विवाद गांव के सरपंच कुलदीप सिंह के बेटे और गांव के ही अर्शदीप सिंह के बीच शुरू हुआ था। यह तनाव बुधवार को उस समय चरम पर पहुंच गया, जब दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। सुबह 11 बजे हुई एक झड़प के बाद विवाद सुलझाने के लिए शाम चार बजे का समय तय किया गया था, लेकिन सरपंच गुट ने गांव में हंगामा शुरू कर दिया।

End of Feed