Amritpal Singh News: शातिर अमृतपाल का खेल! Deep Sidhu के भाई को धोखा दे, फर्जी संगठन खड़ा कर दिया

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Mar 27, 2023, 11:43 PM IST

Amritpal Singh News: खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह इस समय पुलिस से भागा-भागा फिर रहा है। उसके नेपाल में भी होने की आशंका व्यक्त की गई है। अब एक और मामला सामने आया है, आरोप है कि अमृतपाल सिंह ने फर्जी तरीके से अपना संगठन खड़ा किया है। अमृतपाल सिंह पर दीप सिद्धू के भाई को भी धोखा देने का आरोप है।

Amritpal Singh News: भगोड़े खालिस्तानी समर्थनक अमृतपाल सिंह को दीप सिद्धू के उत्तराधिकारी के रूप में उनके संगठन 'वारिस पंजाब दे' के नेता के रूप में जाना जाता है। हालांकि, मामले में अब एक नया ट्विस्ट आया है। रिपोर्टों में दावा किया गया है कि उसे दीप सिद्धू के भाई के संगठन जैसा है एक अन्य संगठन बनाया और उसका नेता बन गया।

amritpal singh

अमृतपाल सिंह का फर्जीनामा

दरअसल वारिस पंजाब दे का गठन दीप सिद्धू के भाई मनदीप सिंह ने किया था, जिसका उद्देश्य सामाजिक कार्य करना था ताकि मनदीप अपने दिवंगत भाई दीप सिद्धू का सपना पूरा कर सके। अमृतपाल जब भारत आया तो उसने इस संगठन से जुडे़ हुए कागजात दीप सिद्धू के भाई से मांगे, जो उसे नहीं मिले।

End of Feed