चण्डीगढ़

Haryana News: पति-पत्नी की हो रही थी लड़ाई, सुलझाने पहुंचा पुलिसकर्मी तो शख्स ने कर दी पिटाई

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Mar 27, 2023, 08:32 PM IST

Haryana News: हरियाणा में जब पुलिस पति-पत्नी के बीच के झगड़े को सुलझाने के लिए पहुंची तो पति ने पुलिस टीम पर ही हमला बोल दिया। पति ने एक पुलिस कर्मी की वर्दी भी फाड़ दी।

Image

सोनीपत में पुलिसकर्मी की पिटाई (प्रतीकात्मक फोटो)

Photo : iStock

Haryana News: बुजुर्गों ने बहुत पहले ही कहा था, पति-पत्नी के झगड़े में नहीं पड़ना चाहिए, नुकसान हो जाता है। ये बात हरियाणा के एक पुलिस कर्मी पर बिलकुल सटीक बैठती है। हालांकि कर्तव्य में बंधा यह पुलिस वाला अपनी ड्यूटी ही निभा रहा था, लेकिन उसे क्या पता था कि उसी की पिटाई हो जाएगी।

सोनीपत की घटना

मामला हरियाणा के सोनीपत की है। यहां मुरथल गांव में पति-पत्नी भयंकर लड़ाई कर रहे थे। पति शराब के नशे में था। किसी ने पुलिस को इस लड़ाई के बारे मे ंसूचना दे दी। 112 डायल पर के जरिए जब यह सूचना पुलिस को मिली तो एसपीओ बिजेंद्र समेत बाकी पुलिस की टीम घटना स्थल की ओर रवाना हो गई।

पुलिस कर्मी के साथ क्या हुआ

पुलिस टीम जब यहां पहुंचा तो देखा कि दोनों पति-पत्नी लड़ रहे हैं। कर्तव्य में बंधे पुलिस वाले दोनों के बीच सुलह कराने की कोशिश करने लगे। पुलिस वालों की कोशिश पर तब पानी फिर गया जब पति, पत्नी को छोड़ पुलिसवालों के साथ ही लड़ना शुरू कर दिया। इसके बाद शख्स ने पुलिस पर हमला कर दिया और थप्पड़ मार दिया। इतना ही नहीं पुलिस वाले की वर्दी भी फाड़ दी गई।

पत्नी ने भी लगाया आरोप

इस मामले में पत्नी ने पति पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। पत्नी ने अपने बयान में कहा उसका पति शराब के नशे में था। उसने इतनी शराब पी थी कि सड़क पर गिरा हुआ था, जिसका पता चलने पर वो अपने पति को लाने गई थी, वहां पर पति उससे झगड़ा करने लगा और उससे उसका मोबाइल छीन कर तोड़ दिया। बाद में पत्नी की पिटाई भी कर दी। इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article