Sangrur Hooch Tragedy: पंजाब जहरीली शराब मामले में कहां तक पहुंची जांच? अब तक 20 की मौत

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 23, 2024, 01:25 PM IST

पंजाब के संगरूर में जहरीली शराब पीने से मृतकों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। अब तक 20 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, इस मामले की जांच के लिए उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया है।

Sangrur Hooch Tragedy: पंजाब के संगरूर में संदिग्ध जहरीली शराब पीने से छह और लोगों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 20 हो गई है। इस बीच, घटना के संबंध में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) रैंक के अधिकारी के नेतृत्व में चार सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है।

Sangrur Hooch Tragedy

पंजाब जहरीली शराब मामले में एसआईटी का गठन।

अब तक 20 लोगों की मौत

वहीं, 11 लोगों का पटियाला के राजिंदरा अस्पताल और छह लोगों का संगरूर के सिविल अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। संगरूर के सिविल सर्जन कृपाल सिंह ने शनिवार को बताया कि इस घटना में अब तक 20 लोगों की मौत हो चुकी है।

End of Feed