चण्डीगढ़

Chandigarh AAP Protest: आप के विरोध प्रदर्शन के चलते मोहाली-चंडीगढ़ सीमा सील, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

Chandigarh AAP protest: दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी विरोध प्रदर्शन कर रही है। स्थिति को देखते हुए चंडीगढ़ में धारा 144 लागू की गई है और पुलिस बलों को तैनात किया गया है।

Image

AAP के विरोध के चलते मोहाली-चंडीगढ़ सीमा सील

Chandigarh AAP protest: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है, जिसके बाद आम आदमी पार्टी विरोध प्रदर्शन कर रही है। दिल्ली के साथ अब चंडीगढ़ में भी आप का विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। AAP के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए चंडीगढ़ पुलिस ने मोहाली-चंडीगढ़ सीमा को सील कर दिया है। इसके साथ ही सीमा पर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। पानी की बौछार करने के इंतजाम के साथ दंगा रोधी वाहनों को भी तैनात किया गया है। सुरक्षा को बढ़ाते हुए सड़कों पर बैरिकेडिंग की गई है। इसके अलावा ट्रैफिक व्यवस्था को बनाए रखने के लिए वाहनों को वैकल्पिक रास्तों की तरफ मोड़ा जा रहा है।

चंडीगढ़ में धारा 144 लागू

हाल ही में आई जानकारी के अनुसार पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दिल्ली सीएम केजरीवाल के घर पहुंचेंगे, जिसके बाद दोपहर 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। आम आदमी पार्टी के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए चंडीगढ़ में सीआरपीसी की धारा 144 लागू कर दी गई है। एसपी मृदुल ने बताया कि कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस बलों को तैनात किया गया है। इसके साथ ही प्रदर्शनकारियों से बातचीत की जा रही है।

सीएम केजरीवाल गिरफ्तार

दिल्ली कथित शराब घोटाले पर पूछताछ करने के लिए ईडी की टीम गुरुवार (21 मार्च) की देर शाम मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पहुंची। दो घंटे की पूछताछ के बाद के सीएम केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि पूछताछ के लिए ईडी ने केजरीवाल को 9 बार समन भेजा था। 10वें समन के साथ ईडी की टीम देर शाम सीएम के घर पहुंची और उन्हें पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी की जानकारी प्राप्त होने के बाद से ही आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता और उनके समर्थक विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। दिल्ली के बाद अब चंडीगढ़ में भी विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें