पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फिरोजपुर में गैंगस्टर हरदीप सिंह गिरफ्तार, 3 हथियार और नशीले पदार्थ भी बरामद

पंजाब पुलिस ने फिरोजपुर में खूफिया सूनचा के आधार पर तस्कर और गैंगस्टर हरदीप सिंह उर्फ दीपा को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से तीन अत्याधुनिक हथियार, नशीले पदार्थ और एक स्विफ्ट कार भी बरामद हुई है। प्रारंभिक जांच से पता चला कि प्रदेश में आतंक और आपराधिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए सीमा पार से ये हथियार और नशीले पदार्थ मंगवाए गए थे।

Punjab Crime News: पंजाब में बढ़ते अपराध और आतंकवाद की चुनौती को देखते हुए पंजाब पुलिस ने एक बड़ी सफलता प्राप्त की है। काउंटर इंटेलिजेंस फिरोजपुर ने एक खुफिया सूचना के आधार पर घल्ल खुर्द गांव में तस्कर और गैंगस्टर हरदीप सिंह उर्फ दीपा को गिरफ्तार किया। यह जानकारी पंजाब पुलिस के डीजीपी के आधिकारिक एक्स हैंडल पर दी गई। पकड़े गए गैंगस्टर हरदीप सिंह उर्फ दीपा के पास से तीन अत्याधुनिक हथियार और नशीले पदार्थ बरामद किए गए हैं। इस गिरफ्तारी ने राज्य में आतंकवाद और संगठित अपराध के खिलाफ पुलिस की दृढ़ प्रतिबद्धता को और मजबूत किया है।

Crime (1)

फाइल फोटो

सीमा पार से मंगवाए हथियार और नशीले पदार्थ

पुलिस ने दीपा के पास से तीन पिस्तौल, एक ग्लॉक पिस्तौल, एक बेरेटा .30 एमएम पिस्तौल, और एक पंप एक्शन गन बरामद की हैं। इसके साथ ही 141 मिश्रित कारतूस (9एमएम, .30 कैलिबर, 12 बोर) और 45 ग्राम हेरोइन भी जब्त की गई। इसके अलावा, पुलिस ने आरोपी के पास से एक स्विफ्ट कार भी बरामद की। प्रारंभिक जांच से यह स्पष्ट हुआ कि राज्य में आतंक और आपराधिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए ये हथियार और नशीले पदार्थ सीमा पार से मंगवाए गए थे।

End of Feed