दिल्ली

गुड न्यूज! अब दिल्लीवासियों को भी मिलेगा यमुना में क्रूज का मजा, भाजपा राजधानी में पर्यटन को बढ़ाने की बनाई योजना

दिल्ली में जल-पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए और यमुना नदी को पुनर्जीवित करने के लिए भाजपा सरकार ने एक महत्वाकांक्षी योजना बनाई है। इस योजना में यमुना नदी में क्रूज की सेवा दी जाएगी।

Image

अब दिल्लीवासियों को भी मिलेगा यमुना में क्रूज का मजा

दिल्ली की नई भाजपा सरकार यमुना नदी को पुनर्जीवित करने और पर्यटन को बढ़ावा देने का प्रयास कर रही है। दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने चुनावी मुद्दे में यमुना की साफ-सफाई को शामिल किया था। चुनाव जीतने के बाद अभी दिल्ली के सीएम कौन होगा इसका फैसला भी भी नहीं हुआ था कि यमुना की साफ-सफाई के लिए नदी में कई मशीनों को उतारा गया था। दिल्ली के लोगों के लिए और यमुना को पुनर्जीवित करने के लिए भाजपा सरकार एक महत्वाकांक्षी योजना पर काम शुरू करने की तैयारी कर रही है। इस योजना के तहत यमुना में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए क्रूज सेवा की शुरुआत की जाएगी। आइए आपको इसके बारे में और विस्तार से बताएं -

दिल्ली की यमुना में शुरू होगी क्रूज सेवा

जानकारी के अनुसार, यमुना में क्रूज सेवा की शुरू सोनिया विहार से जगतपुर के बीच छह किलोमीटर लंबे हिस्से में शुरू होगी। यहां चलने वाला क्रूज पूरी तरह से सौर ऊर्जा और इलेक्ट्रिकल बैटरी पर संचालित होगा। बताया जा रहा है कि शुरू में दो इलेक्ट्रिक हाईब्रिड क्रूज चलाए जाएंगे, जिसमें 20 से 30 यात्रियों के बैठने की सुविधा होगी। बताया जा रहा है कि यह क्रूज 5 से 7 नॉट यानी करीब 10 से 12 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगा। यात्रियों को इस क्रूज में आरामदायक और सुरक्षित सफर करने का अवसर मिलेगा। पर्यावरण के अनुकूल इस परियोजना के लिए दिल्ली पर्यटन और परिवहन विकास निगम (DTTDC) ने निजी एजेंसियों को आमंत्रित करने के लिए टेंडर (Tender) जारी कर दिया गया है।

जल-पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

यमुना में क्रूज सेवा से न केवल दिल्ली में जल-पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा बल्कि यमुना की सफाई और उसके सतत विकास में भी मदद मिलेगी। सरकार का मानना है कि यह परियोजना यमुना को फिर से जीवन देने के साथ-साथ दिल्लीवासियों और पर्यटकों के लिए एक नया आकर्षण केंद्र बनेगी। क्रूज सेवा के बारे में दिल्ली के लोगों से बात की गई तो सभी का कहना है कि यह एक अच्छी योजना है। उनका कहना है कि बनारस और हरिद्वार की तरह दिल्ली की यमुना नदी भी को भी पहचान मिलनी चाहिए। इस योनजा से परिवार और दोस्तों के साथ क्रूज पर घूमने का अवसर दिल्ली के लोगों को शहर में ही मिल जाएगा। दिल्लीवासियों का कहना है कि पर्यटन के लिहाज से इसका विकास हमारे लिए भी गर्व की बात होगा। भाजपा सरकार से यमुना नदी को लेकर कई बहुत उम्मीदें है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article