बाढ़ प्रभावित इलाकों में पंजाब सरकार ने लगाए हेल्थ कैंप, दवाएं बांटी और मच्छरों से बचाव को फॉगिंग की गई

पंजाब में भीषण बाढ़ के बाद राज्य की भगवंत मान सरकार ने राहत और स्वास्थ्य सेवाओं का बड़ा अभियान शुरू किया है। 2303 गांवों में हेल्थ कैंप, घर-घर जांच, दवाइयों और फॉगिंग से डेंगू-मलेरिया की रोकथाम की जा रही है। भगवंत मान सरकार का यह मिशन सिर्फ राहत नहीं, बल्कि जनता के भरोसे और जिम्मेदारी का प्रतीक बनकर नई उम्मीद जगा रहा है।

पंजाब में पिछले दिनों भारी बारिश के बाद आई बाढ़ के बाद हालात बेहद कठिन थे। घर-परिवार उजड़ गए, बीमारियां फैलने लगीं और लोगों का जीवन संकट में आ गया था। लेकिन इस चुनौतीपूर्ण समय में मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की सरकार ने तुरंत मैदान संभाला। सरकार ने जनता के साथ खड़े होकर उनकी पीड़ा को अपना दर्द मानकर काम किया।

Punjab Fogging.

बाढ़ पीड़ित पंजाब में राज्य सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं का अभियान शुरू किया

15 सितंबर की स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट बताती है कि मान सरकार सिर्फ राहत नहीं, बल्कि भरोसे का प्रतीक बन गई है। 2303 गांवों में विशेष स्वास्थ्य अभियान शुरू किया गया, जिनमें से 2016 गांवों में अब तक हेल्थ कैंप लगाए जा चुके हैं। 51,612 लोगों की जांच हुई और उन्हें वहीं पर दवाइयां व इलाज उपलब्ध कराया गया।

End of Feed