पंजाब के होशियारपुर में हाल ही में एक 5 साल का के बच्चे की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई थी। एक प्रवासी ने इस बच्चे को किडनैप करने के बाद कुकर्म किया और उसे मौत के घाट उतार दिया था । जिसके बाद होशियारपुर समेत पूरे पंजाब में प्रवासियों के खिलाफ रोष देखने को मिल रहा है। पंजाब के कई गांव की पंचायतों ने प्रवासी लोगों के खिलाफ प्रस्ताव पारित करके उन्हें गांव से बाहर निकालने का फैसला किया है।
होशियारपुर के 24 गांव के सरपंचों की तरफ से प्रवासियों के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया गया है जिसमें कहा गया है कि जो प्रवासी गांव में रह रहे हैं वो अपनी पुलिस वेरिफिकेशन करवाए अन्यथा गांव छोड़कर अपने प्रदेश में चले जाए। कई गांव में कहा गया है कि किसी भी प्रवासी की कोई भी फाइल या आधार कार्ड की वेरिफिकेशन नहीं की जाएगी। होशियारपुर के तमाम गाँवों में प्रवासियों के ख़िलाफ़ प्रस्ताव पारित किए गए जाने के बाद आज गांव पुरहीरा के गुरुद्वारा ज़ारा ज़हूर में लोग प्रवासियों के ख़िलाफ़ प्रदर्शन करने के लिए इकट्ठा हुए और कहा कि वे गाँव में प्रवासियों को नहीं रहने देंगे, उन्हें कोई सरकारी सुविधाएँ नहीं दी जाएँगी, अगर कोई मकान मालिक उनका समर्थन करता है, तो उसके ख़िलाफ़ कार्रवाई की जाएगी।
बठिंडा के गहरी ग्राम पंचायत में भी कुछ ऐसा ही प्रस्ताव पारित का किया है जिसमें प्रवासियों को गांव से बाहर रहने के लिए कहा गया है साथी उनके वोटर कार्ड और आधार कार्ड नया बन जाने का प्रस्ताव भी पारित किया गया है। इस प्रस्ताव के अनुसार, किसी भी प्रवासी को गांव में आने की इजाजत नहीं होगी। पंचायत ने यह भी तय किया है कि अगर कोई किसान किसी प्रवासी को काम के लिए लाता है, तो उसे गांव में रहने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
किसान प्रवासी को सिर्फ खेतों में ही रख सकता है।पंजाब कांग्रेस के विधायक सुखपाल सिंह खैरा ने कहा कि बहुत बड़ी तादात में प्रवासी पंजाब में आ गए हैं और पंजाब की डेमोग्राफी लगातार बदलती जा रही है इसलिए पंजाब को भी हिमाचल प्रदेश गुजरात और उत्तराखंड की तरह एक कानून की जरूरत है ताकि डेमोग्राफी का संतुलन बनाए जा सके।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा है कि आबादी बढ़ रही है रोजगार के साधन घट रहे हैं इसीलिए पूरी दुनिया में ये हो रहा है। हमारे पंजाबी भी देश के अलग-अलग हिस्सों में काम कर रहे हैं कोलकाता रायपुर में ट्रांसपोर्ट का बिजनेस पंजाबियों के पास है इसलिए हम किसी को रोक तो नहीं सकते लेकिन अगर कोई अपराधी घटना करेगा तो उसे सख्त सजा दी जाएगी।
