भारती एयरटेल लिमिटेड के 5जी टेलीकॉम को निशाना बनाकर चल रही चोरी के मामलों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब पुलिस ने राज्य भर में 61 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया और 95 एफ आई आर दर्ज की हैं।HIGH VALUE GUC-1से जुड़ी चोरी की रिपोर्टों के बाद, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव के निर्देश पर एक विशेष जांच टीम गठित की गई थी।
एस आई टी का नेतृत्व डीआईजी राजपाल संधू कर रहे हैं। टीम ने दोषियों को पकड़ने और चोरी हुए उपकरणों की बरामदगी के लिए जिला पुलिस इकाइयों के साथ करीबी तालमेल बनाया।एस आई टी के चेयरमैन डीआईजी राजपाल संधू ने बताया कि आरोपियो द्वारा मुख्य रूप सेHIGH VALUE GUC-1कार्ड्स (बेस बैड यूनिट्स) को निशाना बनाया जा रहा था, जो 4जी और 5जी सिग्नल के संचार के लिए जरूरी उपकरण हैं।
उन्होंने कहा कि चोरी की पूरी प्रक्रिया दो मिनट से भी कम समय में अंजाम दी जा रही थी, फिर आरोपी मौके से फरार हो जाते थे।तकनीकी निगरानी और गुप्त सूचना के आधार पर पंजाब पुलिस ने इन चोरियों में शामिल नेटवर्क को सफलतापूर्वक उजागर किया है। डीआईजी ने बताया कि चोरी के पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच जारी है। एस आई टी मामले में संभावित मिली भगत का पता लगाने में भी जुटी हुई है।
पुलिस को शक है कि इतने बड़े स्तर पर और इतने महंगे उपकरणों की चोरी के पीछे हो सकता है इसी कंपनी का कोई कर्मचारी अधिकारी आरोपियों के साथ मिला हो। पंजाब पुलिस ने स्पष्ट किया है कि समाज-विरोधी तत्वों को ऐसी गतिविधियों से तुरंत बाज आने या सख्त कानूनी कार्रवाई का सामना करने की चेतावनी दी जाती है। साथ ही, जिला पुलिस बलों द्वारा समर्पित क्रैक टीमों का गठन किया गया है ताकि जांच और गिरफ्तारी की प्रक्रिया और तेज़ हो सके। आगामी समय में और गिरफ्तारीयों की उम्मीद जताई गई है।
