क्या था 2015 का ड्रग मामला, जिसमें हुई कांग्रेस विधायक सुखपाल खैरा की गिरफ्तारी

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Sep 28, 2023, 11:45 AM IST

2015 एनडीपीएस एक्ट मामले में हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने खैरा को राहत दी थी, लेकिन साथ ही कहा था कि पुलिस चाहे तो इस मामले की आगे भी जांच कर सकती है।

Sukhpal Khaira Arrested- पंजाब कांग्रेस के विधायक सुखपाल सिंह खैरा को आज पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। चंडीगढ़ में सुखपाल खैरा के घर सुबह-सुबह पंजाब पुलिस ने दबिश दी और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। खैरा की गिरफ्तारी 2015 के एनडीपीएस (NDPS) मामले में हुई है। सुखपाल सिंह खैरा के खिलाफ ड्रग्स मामले को लेकर हम सबूत मिले थे जिसके बाद पुलिस ने ये कार्रवाई की है।

Sukhpal Khaira

सुखपाल खैरा

13 अप्रैल 2023 को एसआईटी का गठन

2015 एनडीपीएस एक्ट मामले में हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने खैरा को राहत दी थी, लेकिन साथ ही कहा था कि पुलिस चाहे तो इस मामले की आगे भी जांच कर सकती है। फाजिल्का ड्रग्स तस्करी मामले में सेशन जज के आदेश पर 13 अप्रैल 2023 को एक एसआईटी (SIT) का गठन हुआ था। पंजाब पुलिस के डीआईजी स्वप्न शर्मा के नेतृत्व में एसआईटी का गठन हुआ था। एसआईटी जांच में सुखपाल खैरा की ड्रग तस्करी में शामिल पाए गए। इसी आधार पर पंजाब पुलिस ने सुखपाल खैरा को गिरफ्तार किया है। इस मामले में बाकी जो ड्रग्स तस्कर थे उन्हें 10 साल की सजा हो चुकी है। सुखपाल खैरा अब तक राजनीतिक संरक्षण से इस मामले में खुद को बचा रहे थे।

End of Feed