चण्डीगढ़

खुशखबरी: ढाई लाख से अधिक लोगों को मिलेगा रोजगार, सरकार का यहां ऐलान

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 10, 2023, 08:36 AM IST

Private Jobs in Punjab: बकौल मुख्यमंत्री, "राज्य सरकार निजी क्षेत्र में भी नई नौकरियां सृजित करने के भरसक प्रयास कर रही है। ये नौकरियां पंजाब में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के अलावा नौजवानों को राज्य के सामाजिक-आर्थिक विकास में सक्रिय भागीदार बनाएंगी।"

Image

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइलः iStock)

Private Jobs in Punjab: पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार ने सूबे को युवाओं को खुशखबरी दी है। सीएम ने ऐलान किया है कि राज्य सरकार युवाओं को देगी 2.77 लाख निजी नौकरियां देगी। शुक्रवार (नौ जून, 2023) को मुख्यमंत्री ने इसके साथ ही बताया कि बीते एक साल में युवाओं को 29 हजार से अधिक सरकारी नौकरियां देने के बाद प्रदेश सरकार अब उनके लिए निजी क्षेत्र में 2.77 लाख नौकरियां सुनिश्चित करेगी।

मान ने बताया कि यह बहुत गर्व और संतोष की बात है कि आप सरकार ने अब तक राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में युवाओं को 29,000 से अधिक नौकरियां दी हैं। यह एक रिकॉर्ड है, क्योंकि पिछली सरकारों में से किसी ने भी युवाओं को इतनी नौकरियां नहीं दी हैं।

आधिकारिक बयान के अनुसार, मान ने कहा कि योग्यता और पारदर्शिता ऐसे दो स्तंभ रहे हैं, जिनके आधार पर राज्य भर के युवाओं को नौकरी के अवसर दिए गए हैं। राज्य सरकार निजी क्षेत्र में भी नई नौकरियां सृजित करने के भरसक प्रयास कर रही है। ये नौकरियां पंजाब में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के अलावा नौजवानों को राज्य के सामाजिक-आर्थिक विकास में सक्रिय भागीदार बनाएंगी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!