हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IAS और 67 HCS अधिकारियों का ट्रांस्फर

Haryana: हरियाणा निकाय चुनाव की घोषणा होने के बाद राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। राज्य सरकार ने तत्काल प्रभावत से 12 आईएएस अधिकारियों समेत 67 एचसीएस का तबादला किया है।

Haryana: हरियाणा सरकार ने तत्काल प्रभाव से एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। इसमें कई आईएएस और एचसीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। जानकार के अनुसार, इस फेरबदल में 12 आईएएस और 67 एचसीएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। ट्रांसफर के आदेश की पूरी लिस्ट भी जारी की गई है। इस लिस्ट में किस आईएएस और एचसीएस को किस पद पर ट्रांसफर किया गया है या वह किस पद का कार्रभार संभालेंगे की सूचना दी गई है।

IAS Transfer.

हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जारी आदेश के अनुसार, वरिष्ठ आईएएस अधिकारी और अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) स्वास्थ्य, सुधीर राजपाल को महिला एवं बाल विकास विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वह अमनीत पी. कुमार का स्थान लेंगे, जिन्हें मत्स्य विभाग में आयुक्त और सचिव नियुक्त किया गया है। आदेश के अनुसार, असीमा बरार को सहकारिता विभाग में आयुक्त और सचिव तथा हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम की प्रबंध निदेशक बनाया गया है। फूलचंद मीणा को रोहतक मंडल का आयुक्त नियुक्त किया गया है, जबकि अभिलेखागार विभाग के महानिदेशक शेखर विद्यार्थी को अग्निशमन सेवाओं के महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

End of Feed