Chandigarh Kisan Andolan: शंभू बॉर्डर पर तनाव, 30 हजार गोलों का इंतजाम, पुलिस ने किसानों पर बरसाए आंसू गैस के गोले

Farmers Protest in Chandigarh: हरियाणा पुलिस ने किसानों के शंभू बॉर्डर पर बैरिकेडिंग की ओर बढ़ने के बाद आंसू गैस के गोले छोड़े, जिससे अफरा-तफरी का माहौल हो गया।

Chandigarh Kisan Andolan: हरियाणा के सुरक्षा कर्मियों ने कुछ युवा किसानों द्वारा बुधवार को पंजाब और हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर कई चरणों वाले अवरोधकों की ओर बढ़ने के बाद आंसू गैस के गोले छोड़े। हरियाणा पुलिस ने सुबह करीब 11 बजे आंसू गैस के गोले छोड़े जिसके बाद युवा किसान बचने के लिए इधर-उधर भागते दिखे। पंजाब और हरियाणा के बीच दो सीमा बिंदुओं पर प्रदर्शन कर रहे किसान बुधवार को अपना ‘‘दिल्ली चलो’’ मार्च फिर से शुरू कर रहे हैं। वहीं पुलिस ने किसानों को नियंत्रण में करने के लिए 30 हजार से अधिक आंसू गैस के गोलों का इंतजाम कर रखा है।

Tension on Shambhu border

शंभू बॉर्डर पर पुलिस और किसानों में झड़प

किसान आंदोलन चंडीगढ़: शंभू और खनौरी बॉर्डर पर किसानों का डेरा

End of Feed