चण्डीगढ़

हरियाणा में दशहरा पर बड़ा हादसा, अनियंत्रित होकर नहर में गिरी कार, 7 लोगों की दर्दनाक मौत

Kaithal Car Accident: हरियाणा के कैथल में कार के नहर में गिरने से 7 लोगों की मौत हो गई। सभी लोग बाबा राजमुरी मेले में जा रहे थे। रास्ते में मुंदरी गांव के पास ड्राइवर ने कार पर नियंत्रण खो दिया, जिससे कार नहर में गिर गई।

Image

कैथल में कार एक्सीडेंट

Kaithal Car Accident: हरियाणा के कैथल में शनिवार को दशहरे के दिन एक बड़ा हादसा हुआ, जिसमें एक ही परिवार के 7 लोगों की जान चली गई। जानकारी के अनुसार, कैथल में एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर मुंदड़ी नहर में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार तीन बच्चों और 4 महिलाओं समेत एक ही परिवार के 7 लोगों के मरने की खबर है। मृतक कैथल के डीग गांव के रहने वाले थे।

एक शव अभी तक लापता

बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह यह परिवार ऑल्टो कार से मंदिर में माथा टेकने जा रहा था। इसी दौरान मुंदड़ी पहुंचे तो कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जब ग्रामीणों ने कार को नहर में गिरते देखा तो वह मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद कार में सवार लोगों को बाहर निकाला। आनन-फानन में लोगों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। सात लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि एक 15 वर्षीय लड़की का शव अभी तक नहीं मिला है।

कार के ड्राइवर की जान बची

कार का ड्राइवर इस हादसे में बच गया है और उसका इलाज कैथल के सरकारी अस्पताल में चल रहा है। डीएसपी ललित कुमार ने भी इसकी जानकारी दी। बताया कि डीग गांव से एक परिवार के 8 सदस्य बाबा लदाना में पूजा अर्चना के लिए निकले थे, और रास्ते में उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर मूंदड़ी नहर में गिर गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इस दुर्घटना में परिवार के 7 सदस्यों की मौत हो चुकी है। जबकि एक लड़की की तलाश जारी है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article