अब हरियाणा में 24 घंटे खुले रह सकते हैं रेस्टोरेंट, डिप्टी सीएम चौटाला ने किया ऐलान

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Jul 5, 2023, 11:13 AM IST

चौटाला ने बयान में कहा कि भविष्य में हरियाणा में रेस्तरां 24 घंटे खुले रहेंगे। उन्हें रात में बंद करने पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा।

Haryana Restaurants: हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हरियाणा में रेस्तरां को चौबीसों घंटे संचालित करने की अनुमति दी जाएगी। यह फैसला चौटाला की अध्यक्षता में हुई कई विभागों की बैठक में लिया गया। एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि बैठक में श्रम और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री अनूप धानक भी मौजूद थे। चौटाला ने बयान में कहा कि भविष्य में हरियाणा में रेस्तरां 24 घंटे खुले रहेंगे। उन्हें रात में बंद करने का नियम नहीं होगा।

रेस्तरां संघों के पदाधिकारियों की थी मांग

इसमें कहा गया है कि राज्य भर के रेस्तरां संघों के पदाधिकारियों ने हाल ही में चौटाला से मुलाकात की थी और मांग की थी कि राज्य सरकार उन्हें अपने प्रतिष्ठान 24 घंटे खुले रखने की अनुमति दे ताकि लोगों को उनकी सुविधा के अनुसार भोजन मिल सके। चौटाला ने अधिकारियों से कहा कि जो रेस्तरां 24 घंटे खुले रहना चाहते हैं, वे ऐसा कर सकते हैं और किसी को भी उन्हें बंद करने के लिए मजबूर नहीं करना चाहिए।

End of Feed