Rohtak: हरियाणा में NSA के तहत पहला केस दर्ज, सलाखों के पीछे पहुंचा खूंखार अपराधी

हरियाणा पुलिस ने गृह मंत्रालय (Home Ministry) की मंजूरी मिलने के बाद पहली बार खूंखार अपराधी पर एनएसए के तहत कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है।

रोहतक: हरियाणा में नेशनल सिक्योरिटी एक्ट (NSA) के तहत पुलिस की ओर से पहली कार्रवाई की गई है। पुलिस ने हत्या, लूट डकैती, धमकी जैसी 20 अपराधिक घटनाओं में शामिल अपराधी को NSA के तहत 12 महीने के लिए जेल भेज दिया है। हरियाणा में नेशनल सिक्योरिटी एक्ट के तहत यह पहली कार्रवाई है, जिसकी मंजूरी सीधे गृह मंत्रालय (Home Ministry) से मिली है। डीएसपी रवि खुंडिया ने बताया कि ऐसे अपराधियों की पहचान की जा रही है, जिन पर कार्रवाई होना निश्चित है।

First NSA Case File in Haryana

रोहतक में एनएसए की कार्रवाई

अपराधी पर एनएसए की कार्रवाई

जेल से बाहर आकर लगातार अपराधिक घटनाओं में शामिल रहने वाले एक खूंखार अपराधी को रोहतक पुलिस ने एनएसए (NSA) के तहत 12 महीने के लिए जेल भेज दिया है। दरअसल, नेशनल सिक्योरिटी एक्ट के तहत रोहतक पुलिस ने एक ऐसे अपराधी पर कार्रवाई की है, जिस पर हत्या, लूट, डकैती फिरौती जैसी 20 मामले दर्ज हैं, जिसमें से रोहतक जिले के 17 मामले हैं ऐसे अपराधी को पुलिस ने NSA की कार्रवाई कर 12 महीने के लिए सुनारिया जेल भेज दिया है।

End of Feed