पाकिस्तानी जासूस मामले में हरियाणा से एक और गिरफ्तारी; कुरुक्षेत्र का रहने वाला है आरोपी

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के मामले में एक के बाद एक हो रही गिरफ्तारियों में एक और हरियाणा का शख्स पुलिस के हत्थे चढ़ गया। शख्स पर आरोप है कि उसका संबंध पाकिस्तान की एम्बेसी से है, जो उसने लोगों के लिए पाकिस्तानी वीजा बनवाने के दौरान स्थापित किया था।

Pakistani Spy In Haryana: हरियाणा के कुरुक्षेत्र से एक और पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। पिछले कुछ दिनों में पाकिस्तान को संवेदनशील जानकारियां पहुंचाने के आरोप में हरियाणा से ऐसी कई गिरफ्तारियां हुई हैं। शनिवार की रात हिसार STF ने शख्स उसके घर को हिरासत में लिया।

pakistani spy arrested from kurukshetra

पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में एक और गिरफ्तार

पाकिस्तानी वीजा दिलवाने में मदद करता है आरोपी

आरोपी की पहचान हरकीरत सिंह के तौर पर हुई है। जो हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (HSGMC) में सुपरवाइजर है और पाकिस्तान के सिख धार्मिक स्थलों के लिए जाने वाले कुरुक्षेत्र के श्रद्धालुओं को पाकिस्तानी वीजा दिलवाने में मदद करता है। जानकारी के मुताबिक इसी काम के दौरान वो पाक एम्बेसी के संपर्क में आया और वहीं से उसके जासूसी के नेटवर्क में जुड़ने की आशंका जताई गई।

End of Feed