हरियाणा में कोरोना के मामले बढ़े, एक्टिव मामलों की संख्या 12, होम आइसोलेशन में मरीज

दिल्ली, यूपी के बाद हरियाणा में भी कोरोना के नए वेरिएंट के मामले बढ़ते जा रहे हैं। अभी तक हरियाणा में 15 मामले आ चुके हैं, जिसमें से 12 एक्टिव मामले हैं। बताया जा रहा है कि इसमें से एक मरीज को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य सभी लोगों को होम आइसोलेशन पर रखा गया है।

Haryana: देश के कई राज्यों में कोरोना के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, दिल्ली, उत्तर प्रदेश के साथ अब हरियाणा में भी कोरोना के नए वेरिएंट जेएन - 1 के मामले बढ़ने लगे हैं। हरियाणा में कोरोना के बढ़ रहे मामलों को देखते हुए लोगों में डर भी बढ़ने लगा है। लेकिन स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों से डरने की बजाए आवश्यक उपाय करने की सलाह दी गई है। दूसरी तरफ डॉक्टरों का भी कहना है कि कोरोना का नया वेरिएंट अधिक घातक नहीं है। इस बीच हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने जानकारी दी कि राज्य में 15 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें से 12 एक्टिव केस हैं। इसमें से 11 लोगों को होम आइसोलेशन पर रखा गया है, वहीं एक व्यक्ति की स्थिति को देखते हुए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

डॉक्टर ने कहा कोरोना का नया वेरिएंट घातक नहीं

End of Feed