चण्डीगढ़

Amritsar Blast: अमृतसर धमाके के खालिस्तानी संगठन से जुड़े तार, आतंकी की मौत

अमृतसर के मजीठा रोड बाईपास पर मंगलवार सुबह एक धमाका हुआ, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। शुरुआती जांच में मृतक के किसी आतंकी संगठन से जुड़े होने के संकेत मिले हैं। फिलहाल, जांच जारी है। मृतक के पास मिले सबूतों से वह साफ तौर पर किसी आतंकवादी संगठन का सदस्य था।

Image

अमृतसर धमाके के बाद जांच में जुटी पुलिस

Photo : Times Now Digital

Amritsar Blast: अमृतसर के मजीठा रोड बाईपास पर, सुबह करीब साढ़े नौ बजे मंगलवार सुबह एक धमाका होने की सूचना मिली। जानकारी के मुताबिक, इस धमाके में एक खालिस्तानी आतंकी की मौत हो गई। किसी विस्फोटक को निकालते समय हुए इस विस्फोट में एक संदिग्ध व्यक्ति के दोनों हाथ उड़ गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

बॉर्डर रेंज के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) सतिंदर सिंह ने कहा कि उस व्यक्ति का बब्बर खालसा अंतरराष्ट्रीय (बीकेआई) जैसे किसी आतंकवादी संगठन से संबंध होने का संदेह है। वह व्यक्ति विस्फोटक सामग्री लेने के लिए यहां आया था और उसके बाद विस्फोट हुआ।

पत्रकारों से बातचीत के दौरान डीआईजी ने कहा कि, ‘‘विस्फोट के समय विस्फोटक सामग्री उसके हाथ में थी...हम उसकी पहचान करने के साथ ये जांच कर रहे हैं कि वह किस आतंकवादी संगठन से जुड़ा हुआ था।’’

डीआईजी ने एक सवाल के जवाब में कहा कि व्यक्ति की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। साथ में उन्होने ये भी साफ किया कि मिले सबूतों से वह साफ तौर पर किसी आतंकवादी संगठन का सदस्य था। पुलिस को व्यक्ति की जेब से कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं, जिनसे पता चलता है कि उसका किसी आतंकवादी संगठन से संबंध था।

फॉरेंसिक की एक टीम यह पता लगाने के लिए जांच कर रही है कि यह आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) विस्फोट था या ग्रेनेड विस्फोट। अमृतसर ग्रामीण के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मनिंदर सिंह ने कहा कि व्यक्ति कुछ विस्फोटक सामग्री निकाल रहा था, तभी शायद लापरवाही के कारण यह विस्फोट हो गया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंने जोरदार विस्फोट की आवाज सुनी, जिसके बाद इलाके में दहशत फैल गई और पुलिस ने इलाके को घेर लिया। डीआईजी ने लोगों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं। पुलिस जल्द ही इस मामले का पता लगा लेगी।

(इनपुट-भाषा)

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article