IAS Grandparents Suicide: बेटे के पास 30 करोड़ की संपत्ति लेकिन नहीं देता रोटी- IAS के दादा-दादी ने तंग आकर खा लिया जहर

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Mar 31, 2023, 07:01 PM IST

IAS Grandparents Suicide: जहर खाने से पहले ही इस दंपत्ति ने सुसाइड नोट भी लिखा था। जिसमें उन्होंने ऐसी-ऐसी बातें लिखीं हैं कि जिसे आप पढ़कर रो देंगे। इस दंपत्ति को एक बहू ने घर से निकाल दिया तो दूसरी बासी रोटी खिलाती थी। जिसके बाद इन्होंने जहर खा लिया।

IAS Grandparents Suicide: अक्सर हम सुनते हैं कि पैसेवालों की जिंदगी आलीशान होती है, उनके पास किसी चीज की कमी नहीं होती है, लेकिन कई बार सच्चाई इन दावों से कहीं अलग होती है। एक शख्स जिसके बेटे के पास 30 करोड़ संपत्ति हो, पोता आईएएस हो, लेकिन उसे रोटी नसीब नहीं हुई। हाल ये हुआ कि पति-पत्नी ने तंग आकर जहर खा लिया। घटना हरियाणा के चरखी दादरी की है।

Ias grandparents suicide

हरियाणा IAS के दादा दादी ने की सुसाइड

रोटी नहीं मिली तो खाया जहर

हरियाणा में एक बुजुर्ग दंपति ने 29 मार्च की रात सल्फास की गोलियां खाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने परिवार के सदस्यों पर अत्याचार का आरोप लगाते हुए एक सुसाइड नोट भी पुलिस के पास छोड़ा है। दंपति ने कहा कि उनके बेटे के पास 30 करोड़ रुपये की संपत्ति है लेकिन उन्होंने उन्हें कोई खाने के लिए रोटी नहीं देता है।जगदीश चंद्र आर्य (78) और भागली देवी (77) ने चरखी दादरी के बड़हरा की शिव कॉलोनी स्थित अपने घर में ही जहर खाया और उसके पास पुलिस को भी खुद ही सूचना दी।

End of Feed