चण्डीगढ़

रेप के दो आरोपियों को फांसी की सजा, दुष्कर्म के बाद बच्ची का किया था कत्ल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 30, 2023, 07:33 PM IST

घटना 2019 की है। दो लोगों ने बच्ची से रेप के बाद उसे मौत के घाट उतार दिया था। अदालत ने इस मामले में दोनों दोषियों को फांसी की सजा सुनाई है।

Ludhiana News: लुधियाना में बच्ची से दुष्कर्म के मामले में अदालत ने दोषियों को फांसी की सजा सुनाई है। एडिशनल सेशन जज अमरजीत सिंह की अदालत ने दोषियों पर ₹220000 का जुर्माना भी लगाया है।

जानकारी के मुताबिक, घटना साल 2019 की है। जब थाना दोराहा में दो लोगों ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया था। इसके बाद उन्होंने बच्ची को मौत के घाट उतार दिया गया था। इस मामले में बच्ची के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर पुलिस ने दोनों लोगों को गिरफ्तार किया था।

परिजनों के मुताबिक, दोनों आरोपियों ने बच्ची से दुष्कर्म करके उसको मौत के घाट उतार दिया था। बच्ची के परिजनों ने 10 मार्च 2019 को दोषियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। इसके बाद उनके खिलाफ थाना दोराहा में पॉक्सो और आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया था। आरोपियों की पहचान रोहित कुमार और विनोद निवासी धराया के रूप में हुई थी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article