चण्डीगढ़

हरियाणा CM ने दिल्ली में बीजेपी की प्रचंड जीत का मनाया जश्न, नेताओं संग जलेबी बनाकर घोली मिठास

दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत का जश्न मनाने के लिए हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने पार्टी नेताओं के साथ जलेबी बनाई और कार्यकर्ताओं में बांटकर उनका मुंह मीठा कराया। बीजेपी ने इस चुनाव में दिल्ली विधानसभा की 70 में से 48 सीटों पर जीत दर्ज की है।

Image

हरियाणा सीएम ने बनाई जलेबी

Photo : ANI

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत हुई है। चुनाव के नतीजे आने के बाद से बीजेपी कार्यकर्ताओं और नेताओं में खूब उत्साह देखने को मिल रहा है। इस मौके पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बीजेपी की इस बंपर जीत का जश्न अलग अंदाज में मनाया। सीएम सैनी ने बीजेपी के नेताओं के साथ जलेबी बनाई और कार्यकर्ताओं में बांटी।

जलेबी बनाकर कराया मुंह मीठा

हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने बीजेपी कार्यालय में रविवार सुबह जलेबी बनाकर भाजपा की प्रचंड जीत का जश्न मनाया। इस दौरान उनके साथ बीजेपी के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश सरकार के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी दिखे। दोनों नेताओं ने जलेबी बनाकर सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का मुंह मीठा कराया।

दिल्ली में 48 सीटों से जीती बीजेपी

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के रिजल्ट 8 फरवरी को घोषित हो गए हैं। इस चुनाव में बीजेपी 70 विधानसभा सीटों में से 48 सीटें जीती है। वहीं आम आदमी पार्टी सिर्फ 22 सीटों पर ही सिमट गई। बीजेपी दो तिहाई बहुमत के साथ दिल्ली में 27 सालों के बाद वापसी करने वाली है। दिल्ली चुनाव के नतीजे आने के बाद से ही बीजेपी के कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल चल रहा है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article