Chandigarh: चंडीगढ़ में यहां बनेगा आठ किमी लंबा ग्रीन कॉरिडोर, चलेंगी सिर्फ साइकिल और एंबुलेंस

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 21, 2023, 09:15 PM IST

Chandigarh: चंडीगढ़ के साइकिल चालकों के लिए यूटी प्रशासन आठ किमी का ग्रीन कॉरिडोर बनाने जा रहा है। यह कॉरिडोर लेजर वैली से शुरू होकर मोहाली सीमा तक बनेगी। इस कॉरिडोर का उपयोग साइकिल चालकों के अलावा आपातकालीन वाहन भी कर सकेंगे। यूटी अधिकारियों के अनुसार चंडीगढ़ को साइकिल फ्रेंडली सिटी के तौर पर डेवलप किया जा रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • लेजर वैली से शुरू होकर मोहाली सीमा तक बनेगा कॉरिडोर
  • चंडीगढ़ को किया जा रहा साइकिल फ्रेंडली सिटी के तौर पर डेवलप
  • यह चंडीगढ़ के अलावा उत्तर भारत का पहला ग्रीन कॉरिडोर होगा

Chandigarh: चंडीगढ़ के हजारों साइकिल चालकों के लिए यूटी प्रशासन ग्रीन कॉरिडोर बनाने जा रहा है। आठ किमी के यह ग्रीन कॉरिडोर लेजर वैली से शुरू होकर मोहाली सीमा तक बनेगी। इस कॉरिडोर को शहर में बढ़ते साइकिल चालकों की संख्‍या और मास्टर प्लान-2031 को ध्यान में रखकर डेवलप किया जा रहा है। इस कॉरिडोर का उपयोग साइकिल चालकों के अलावा आपातकालीन वाहन भी कर सकेंगे। यूटी अधिकारियों के अनुसार चंडीगढ़ को साइकिल फ्रेंडली सिटी के तौर पर डेवलप किया जाने की योजना है। इसके पायलट प्रोजेक्ट के तहत इस आठ किमी कॉरिडोर को डेवलप किया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार विशेष रूप से साइकिल के लिए बना यह उत्तर भारत का पहला ग्रीन कॉरिडोर होगा।

Cycle Track in Chandigarh

चंडीगढ़ में बना साइकिल ट्रैक

चंडीगढ़ के चीफ आर्किटेक्ट कपिल सेतिया ने बताया कि शहर के अंदर अभी जो भी साइकिल ट्रैक बने हैं, वे सभी शहर के अंदर कि जगह साइडों से निकल रही हैं। जिसकी वजह से शहर के बीच में रहने वाले साइकिल चालकों को इसका फायदा नहीं मिल पा रहा था। अब इस ग्रीन कॉरिडोर को शहर के मध्य भाग में बनाया जाएगा। इसका इस्‍तेमाल साइकिल चालकों के अलावा मरीजों को लाने और प्रत्यारोपण के लिए अंगों को बाहर भेजने के लिए भी किया जाएगा। इस कॉरिडोर में जब कोई एंबुलेंस एंट्री करने वाला होगा मो इंटीग्रेटेड सिटी कमांड कंट्रोल सेंटर से सभी चौराहों पर मैसेज भेजकर कॉरिडोर को खाली करा दिया जाएगा।

End of Feed