Panipat में हाई टेंशन वायर टूटने से खेत में लगी आग, पांच एकड़ में लगी गन्ने की फसल जलकर राख, ग्रामीणों ने की मुआवजे की मांग

Panipat News: पानीपत जिले के गांव नारा में हाई टेंशन वायर के अचानक टूटकर खेत में गिरने से गन्ने की फसल में आग लग गई। इस घटना में 5 एकड़ जमीन पर लगी फसल पूरी तरह जलकर राख हो गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से किसान को मुआवजा देने की मांग की है।

Panipat News: हरियाणा के पानीपत जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां देखते ही देखते पांच एकड़ खेत में लगी आग के कारण गन्ने की फसल जलकर राख हो गई। घटना गांव नारा की है। बताया जा रहा है कि यहां हाई टेंशन बिजली की तार टूटकर खेत में गिर गई थी। तार से निकली चिंगारी के कारण खेत में आग लग गई। कुछ ही समय में खेत में लगी गन्ने की फसल पूरी तरह राख हो गई। इससे किसान को लाखों रुपया का नुकसान हुआ है।

Panipat News

पानीपत में हाई टेंशन वायर टूटने से खेत में लगी आग

पांच एकड़ खेत में लगी फसल जलकर राख

किसान कर्मवीर ने बताया कि खेत के ऊपर से जा रही हाई टेंशन वायर बुधवार करीब 2 बजे खेत में अचानक टूटकर गिर गई और चिंगारी निकलने से खेत में आग लग गई। आग ने देखते ही देखते गन्ने की पूरी फसल को चपेट में ले लिया। किसान की महीनों की मेहनत चंद मिनटों में राख में बदल गई। घटना की सूचना दमकल टीम को दी गई। लेकिन जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची तब तक खेत पूरी तरह से जल चुका था।

End of Feed