Panchkula: कर्जे में डूबे परिवार ने की सामूहिक आत्महत्या, सात की मौत; याद आया बुराड़ी कांड

मामला पंचकूला के सेक्टर 27 का है, जहां एक ही परिवार के सात लोगों ने खुदकुशी कर ली है। पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट भी बरामद किया। मिली जानकारी के अनुसार, भारी कर्ज के बोझ तले दबे परिवार ने ऐसा कदम उठाया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Panchkula Suicide: हरियाणा के पंचकूला से दिल्ली के बुराड़ी कांड जैसी घटना सामने आई है। यहां एक परिवार के सात सदस्यों ने जहर खाकर जान दे दी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। पंचकूला के सेक्टर 27 में हुई इस घटना के बाद सबको अस्पताल ले जाया गया जहां एक व्यक्ति को छोड़कर सबको मृत घोषित कर दिया गया। इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच शुरू की।

Panchkula suicide

परिवार के सात सदस्यों ने की सामूहिक आत्महत्या

मामला पंचकूला के सेक्टर 27 का है। मूल रूप से देहरादून के निवासी प्रवीण मित्तल अपने परिवार सहित पंचकूला में हो रही बागेश्वर धाम की हनुमंत कथा कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद देहरादून वापस जाते हुए उन्होंने सामूहिक आत्महत्या का यह कदम उठाया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सेक्टर 27 में एक मकान के बाहर सड़क पर खड़ी गाड़ी में सबने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी।

End of Feed