Maharashtra Governor: BJP का बड़ा दांव, कैप्टन अमरिंदर सिंह को बना सकती है महाराष्ट्र का राज्यपाल

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jan 27, 2023, 11:30 PM IST

Maharashtra Governor: सूत्रों ने दावा किया कि अमरिंदर सिंह को महाराष्ट्र का अगला राज्यपाल नियुक्त करने के लिए भाजपा नेतृत्व आम सहमति में है। कहा जाता है कि कैप्टन के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अच्छे संबंध हैं। 2022 में भाजपा ने कैप्टन को 83 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल किया था।

Maharashtra Governor: पंजाब के पूर्व सीएम और कभी कांग्रेस के धाकड़ नेता रहे कैप्टन अमरिंदर सिंह (Captain Amarinder Singh) महाराष्ट्र के अगले गवर्नर बन सकते हैं। सूत्रों की मानें तो भाजपा, कैप्टन को गवर्नर बनाने की तैयारी कर चुकी है। बस आधिकारिक घोषणा करना बाकी है। गौरतलब है कि कैप्टन ने पंजाब चुनाव बाद अपनी पार्टी का भाजपा में विलय कर दिया था। जिसके बाद से वो फिलहाल भाजपा में ही हैं।

कोश्यारी छोड़ेंगे पद

कई विवादों में घिरे महाराष्ट्र के वर्तमान राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी कुछ दिनों पहले ही पद छोड़ने की इच्छा जता चुके हैं। कोश्यारी ने पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान शीर्ष पद से हटने की इच्छा जताई थी। कोशियारी ने कहा- "माननीय प्रधान मंत्री की हाल की मुंबई यात्रा के दौरान, मैंने उन्हें सभी राजनीतिक जिम्मेदारियों से मुक्त होने और पढ़ने-लिखने में अपना शेष जीवन बिताने की इच्छा व्यक्त की है।"

End of Feed