एक यात्री 120 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से पांच एक्सप्रेस-वे से गुजरेगा। इस कारण दोनों शहरों की दूरी तय करने में बेहद कम समय लगेगा। जम्मू में चंडीगढ़, अमृतसर और कटरा तक जनता का मार्गदर्शन करने के लिए विस्तृत संकेत लगाए जाएंगे।
चण्डीगढ़
Delhi-Chandigarh Expressway: अब दिल्ली से चंडीगढ़ महज दो घंटे में पहुंचेंगे, एक्सप्रेस-वे का यह होगा रूट
- Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
- Updated Jan 27, 2023, 06:50 PM IST
Delhi-Chandigarh Expressway Construction: दिल्ली और चंडीगढ़ के लोगों के लिए बेहद अच्छी खबर है। अब इन दोनों शहरों की दूरी घंटों की जगह सिर्फ 2 घंटे में तय हो जाएगी। इसके लिए एक्सप्रेस-वे का निर्माण तेज गति से किया जा रहा है। एक्सप्रेस-वे चालू होने के बाद लोग सुगम सफर तय कर पाएंगे। अधिकारी के मुताबिक दोनों शहरों की कनेक्टिवटी के लिए पांच एक्सप्रेस-वे आपस में जोड़े जा रहे हैं। एनएचएआई द्वारा एक्सप्रेस-वे का निर्माण जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। इन दोनों शहरों के अलावा कई राज्यों से संपर्क बेहतर होगा।
दिल्ली-चंडीगढ़ के बीच बन रहा एक्सप्रेस
Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
- पांच एक्सप्रेस-वे गुजरने पर लोगों का बचेगा समय
- 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलानी होगी गाड़ी
- पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश से भी सुधरेगा संपर्क
