Chandigarh: हरियाणा के विभिन्‍न जिलों में ईपीएफओ 27 फरवरी को लगाएगा खुला दरबार, लाखों कर्मचारियों को फायदा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 19, 2023, 03:17 PM IST

Chandigarh: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन द्वारा 27 फरवरी को हरियाणा राज्‍य के कई जिलों में खुले दरबार का आयोजन किया जाएगा। इसमें कर्मचारियों की पीएफ संबंधी सभी समस्याओं का समाधान मौके पर ही होगा। ये सभी खुले दरबार सुबह 9.30 बजे शुरू हो जाएंगे और शाम 4 बजे तक इनमें कर्मचारियों की समस्‍याओं की सुनवाई होगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • सुबह 9.30 से शाम चार बजे तक लगेगा खुला दरबार
  • पीएफ संबंधी सभी समस्याओं का मौके पर होगा समाधान
  • निधि आपके निकट अभियान के तहत लगाया जा रहा खुला दरबार


Chandigarh: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) इस माह 27 फरवरी को हरियाणा राज्‍य के विभिन्‍न जिलों में खुले दरबार का आयोजन करने जा रहा है। इस खुले दरबार में कर्मचारियों की पीएफ संबंधी सभी समस्याओं का समाधान मौके पर ही किया जाएगा। संगठन द्वारा इन खुले दरबार का आयोजन ‘निधि आपके निकट अभियान’ के तहत कर रहा है। संगठन अधिकारियों के अनुसार अभी तक इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन संगठन के कार्यालयों में ही किया जाता था। जिसकी वजह से नौकरी पेशा कर्मचारी इस अभियान का ज्‍यादा फायदा नहीं उठा पा रहे थे। इसलिए संगठन ने अब अपने इस अभियान को लेकर कर्मचारियों के बीच जाने का फैसला किया है। इस अभियान के तहत अप्रैल माह में भी खुले दरबार का आयोजन किया जाएगा।

_Chandigarh News

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन लगाएगा खुला दरबार

संगठन के अनुसार इन खुले दरबार में संबंधित जिला कार्यालय के सभी कर्मचारी व अधिकारी मौजूद रहेंगे। इनमें कर्मचारियों की पीएफ संबंधी सभी तरह की समस्याओं को न केवल सुना जाएगा, बल्कि उन समस्‍याओं का मौके पर ही समाधान भी किया जाएगा। अगर किसी समस्‍या का मौके पर समाधान नहीं हो पाता है तो उसके लिए 48 घंटे का समय दिया जाएगा। इस खुले दरबार में अपने वाले कर्मचारियों को पीएफ से जुड़े उनके सभी अधिकारों के प्रति जागरूक भी किया जाएगा। खुले दरबार के दौरान संगठन के उच्‍च अधिकारी राउंड लगाते हुए इन खुले दरबार का निरीक्षण करते रहेंगे।

End of Feed