पंजाब : विदेशी गैंगस्टर हैप्पी जट्ट के नशा तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 25.9 किलोग्राम हेरोइन बरामद

गैंगस्टर-कम-नशा तस्कर हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी जट्ट, जो अमृतसर के जंडियाला गुरु का रहने वाला है, विदेश से इस मॉड्यूल को चला रहा था और पाकिस्तान स्थित तस्करों के संपर्क में था, जो सीमा पार से हेरोइन की खेप गिराने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल करते थे।

पंजाब : नारकोटिक्स-आतंकवाद नेटवर्क को बड़ा झटका देते हुए पंजाब पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF.) बॉर्डर रेंज ने सीमा सुरक्षा बल (BSF) के साथ संयुक्त अभियान में फॉरेन बेस्ड तस्कर हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी जट्ट द्वारा सीमा पार से चलाए जा रहे नशा तस्करी मॉड्यूल के मुख्य तस्कर को 25.9 किलो (25 पैकेट) हेरोइन समेत गिरफ्तार कर इस गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान साजन सिंह उर्फ बिल्ला निवासी गांव बहिड़वाल, अमृतसर के रूप में हुई है, जो अमृतसर के एक निजी सैलून में हेयर ड्रेसर के तौर पर काम करता था। हेरोइन की बड़ी खेप बरामद करने के अलावा, पुलिस टीमों ने उसके कब्जे से एक आधुनिक 9 एम.एम. ग्लॉक पिस्तौल भी बरामद की है।

पंजाब : विदेशी गैंगस्टर हैप्पी जट्ट के नशा तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 25.9 किलोग्राम हेरोइन बरामद

पाकिस्तान के तस्करों के संपर्क में था

डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गैंगस्टर-कम-नशा तस्कर हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी जट्ट, जो अमृतसर के जंडियाला गुरु का रहने वाला है, विदेश से इस मॉड्यूल को चला रहा था और पाकिस्तान स्थित तस्करों के संपर्क में था, जो सीमा पार से हेरोइन की खेप गिराने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल करते थे।

End of Feed