चण्डीगढ़

Rohtak: सरकारी कार्यालयों में अफसर नहीं पहन सकेंगे जींस-टीशर्ट, जारी हुआ ड्रेस कोड; मोबाइल फोन को लेकर भी आए नियम

जिला प्रशासन ने इस संबंध में सख्त ड्रेस कोड और आचार संहिता लागू करने का आदेश जारी किया है। अब रोहतक के सरकारी कार्यालयों में कर्मचारी अब जींस-टीशर्ट नहीं पहन सकेंगे। डिप्टी कमिश्नर कार्यालय द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, सभी कर्मचारियों को कार्यालय में पेशेवर और अनुशासित परिधान पहनना अनिवार्य होगा।

Image

रोहतक में सरकारी कर्मचारियों के लिए लागू हुआ ड्रेस कोड (AI Image)

Rohtak News: रोहतक के सरकारी कार्यालयों में अफसर और कर्मचारी अब जींस-टीशर्ट नहीं पहन सकेंगे। जिला प्रशासन ने ड्रेस कोड को लेकर आदेश जारी किया है। रोहतक के डिप्टी कमिश्नर कार्यालय ने एक आदेश जारी करते हुए कहा है कि सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए कड़े ड्रेस कोड और आचार संहिता लागू कर दी गई है। इस आदेश का मकसद दफ्तर के माहौल को और अधिक पेशेवर और अनुशासित बनाना है।

फॉर्मल ड्रेस पहनना अनिवार्य

नए आदेश के मुताबिक, अब रोहतक डीसी ऑफिस में कोई भी कर्मचारी या अधिकारी जींस और टी-शर्ट पहनकर नहीं आ सकेगा। इसके बजाय सभी अधिकारियों को फॉर्मल ड्रेस पहनना अनिवार्य होगा। वहीं, ग्रुप-डी के कर्मचारियों के लिए भी एक निर्धारित यूनिफॉर्म तय की गई है, जिसका पालन करना उनके लिए जरूरी होगा।

इसके साथ ही, अनऑफिशियल गहने और एक्सेसरीज के इस्तेमाल पर भी पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। कार्यालय का मानना है कि इस तरह के कैज़ुअल कपड़े और गैर-जरूरी चीजें काम के गंभीर माहौल को प्रभावित करती हैं और यह सरकारी वर्क कल्चर के अनुरूप नहीं हैं।

dress code

डिप्टी कलेक्टर ऑफिस से जारी हुआ आदेश

मोबाइल को लेकर भी सख्ती

ड्रेस कोड के अलावा मोबाइल फोन के इस्तेमाल को लेकर भी सख्त नियम बनाए गए हैं। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि दफ्तर के समय में मोबाइल फोन, ईयरबड्स या ईयरफोन का इस्तेमाल केवल आधिकारिक कार्यों के लिए ही किया जा सकेगा। इसके लिए भी पहले से अनुमति लेना अनिवार्य होगा। यह कदम सुनिश्चित करेगा कि कर्मचारी काम के दौरान अनावश्यक चीजों में व्यस्त न रहें और अपना ध्यान पूरी तरह से अपने काम पर केंद्रित रखें।

नहीं मानने पर होगी कार्रवाई

सरकारी दफ्तरों में अनुशासन और प्रोफेशनल माहौल बनाए रखने के लिए रोहतक डिप्टी कमिश्नर ऑफिस की तरफ से सिटी मजिस्ट्रेट ने यह बड़ा आदेश जारी किया है। आदेश में साफ कहा गया है कि अब अधिकारी और कर्मचारी दफ्तर में निर्धारित ड्रेस कोड के अनुसार ही आएंगे। डीसी कार्यालय ने यह चेतावनी भी दी है कि यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी इन नियमों की अनदेखी करता है, तो उसके खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Manoj Kumar
मनोज कुमार author

मनोज कुमार को टीवी पत्रकारिता में काम करने का 20 साल का अनुभव है. वर्तमान में वह Times Now नवभारत में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं. 2022 से चंडीगढ़ ब्यूरो हेड के तौर पर चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश को कवर कर रहे हैं. उन्होंने पंजाब बाढ़ त्रासदी, ऑपरेशन सिंदूर जैसी बड़ी घटनाओं को ग्राउंड जीरो से कवर किया है. हिमाचल प्रदेश में संजौली मस्जिद कवरेज के लिए उन्हें ENBA अवॉर्ड मिल चुका है.

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

मुंबईकरों को महंगाई का एक और झटका! 1 सितंबर से 9 रुपये महंगा होगा तबेले का दूध, ₹102 प्रति लीटर पहुंचा थोक भाव

मुंबईकरों को महंगाई का एक और झटका! 1 सितंबर से 9 रुपये महंगा होगा तबेले का दूध, ₹102 प्रति लीटर पहुंचा थोक भाव

Mumbai News: 1 सितंबर से महंगा होगा मुंबई में टैक्सी और ऑटो का सफर, बेस किराया और प्रति किमी दरें बढ़ीं; जानें नया रेट कार्ड

Mumbai News: 1 सितंबर से महंगा होगा मुंबई में टैक्सी और ऑटो का सफर, बेस किराया और प्रति किमी दरें बढ़ीं; जानें नया रेट कार्ड

Dewas News: केमिकल और फैट से बनी थी 9 क्विंटल मिठाइयां! देवास में खाद विभाग और तहसीलदार ने ट्रेंचिंग ग्राउंड में कराया नष्ट

Dewas News: केमिकल और फैट से बनी थी 9 क्विंटल मिठाइयां! देवास में खाद विभाग और तहसीलदार ने ट्रेंचिंग ग्राउंड में कराया नष्ट

दिल्ली में ISI के जासूसी नेटवर्क का पर्दाफाश, स्पेशल सेल ने युवा पति-पत्नी को किया गिरफ्तार; दुबई के रास्ते पाकिस्तान भेजते थे भारतीय सिम

दिल्ली में ISI के जासूसी नेटवर्क का पर्दाफाश, स्पेशल सेल ने युवा पति-पत्नी को किया गिरफ्तार; दुबई के रास्ते पाकिस्तान भेजते थे भारतीय सिम

कोलकाता में भारी बवाल, TMC सांसद अभिषेक बनर्जी और डेरेक ओब्रायन समेत बड़े नेताओं पर 3 FIR दर्ज; 13 कार्यकर्ता गिरफ्तार

कोलकाता में भारी बवाल, TMC सांसद अभिषेक बनर्जी और डेरेक ओब्रायन समेत बड़े नेताओं पर 3 FIR दर्ज; 13 कार्यकर्ता गिरफ्तार