Chandigarh: चंडीगढ़ के इन बाजारों से करें होली की शॉपिंग, ऑर्गेनिक कलर्स से लेकर पिचकारी तक थोक दाम में

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 6, 2023, 07:36 PM IST

Chandigarh: होली त्‍योहार को लेकर चंडीगढ़ के बाजार इस समय तरह-तरह के रंग, गुलाल और पिचकारी से सज चुके हैं। लोगों की भीड़ इस समय बाजार में उमड़ रही है। अगर आप भी होली की सस्‍ती शॉपिंग करने जा रहे हैं तो चंडीगढ़ के इन फेमस बाजारों में आ सकते हैं। यहां पर बहुत कम कीमत में हर समान मिलता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • कपड़े, फुटवेयर और हैंडीक्राफ्ट आइटम्स के लिए सेक्‍टर 17 मार्केट फेमस
  • शास्त्री मार्केट में करें नए ट्रेंड्स की पिचकारी, रंग, मास्‍क, कपड़े की शॉपिंग
  • रेहड़ी मार्केट कपड़ों, जूतों, एक्सेसरीज, घरेलू सामान और होम डेकोर के लिए प्रसिद्ध


Chandigarh: होली त्‍योहार को लेकर ब्‍यूटीफुल शहर चंडीगढ़ के बाजार सज गए हैं। दुकानों पर सजे तरह-तरह के रंग, गुलाल और पिचकारी बाजार को भी रंगीन बना दिए हैं। इसके साथ रंगों के त्योहार पर बनने वाले तरह-तरह के व्यंजनों की तैयारी ने भी जोर पकड़ लिया है। इस समय किराना की दुकानों से लेकर जनरल स्‍टोरी और कपड़ों की दुकान पर भारी भीड़ उमड़ रही है। ग्राहकों की यह भीड़ देख व्यापारी भी उत्‍साहित नजर आ रहे हैं। अगर आप भी होली की शॉपिंग करने जा रहे हैं तो यहां आपको कुछ ऐसे बाजारों के बारे में जानकारी दे रहे हैं, जहां से आप कम कीमत में शॉपिंग कर सकते हैं।

Holi shopping in Chandigarh

होली के लिए सजे दुकान

सेक्टर-17 प्लाजा

चंडीगढ़ के सेक्टर-17 स्थित शॉपिंग प्लाजा शहर के प्रमुख शॉपिंग डेस्टिनेशंस में से एक है। यहां पर कपड़ों से लेकर फुटवेयर और हैंडीक्राफ्ट आइटम्स बड़ी बड़ी दुकानें से लेकर फुटपाथ तक पर मिल जाएगा। बाजार में इस समय जगह जगह रंगो व पिचकारी की दुकानें सज चुकी हैं। यहां पर सुबह से लेकर शाम तक खरीदारी करने वाले लोगों की भीड़ उमड़ रही है। अगर आप हर्बल गुलाल-रंग और यूनिक डिजाइन वाली पिचकारी लेना चाहते हैं तो यहां आ सकते हैं।

शास्त्री मार्केट

इसे चंडीगढ़ के सबसे बाजारों में गिना जाता है। सेक्टर 22 में स्थित शास्त्री मार्केट हर तरह के शॉपिंग के लिए फेमस है। यहां पर नए ट्रेंड्स की पिचकारी, रंग, मास्‍क, कपड़े व अन्‍य स्टाइलिश एक्सेसरीज की शॉपिंग बेहद कम कीमत में मिल जाएगा। इस मार्केट में चंडीगढ़ के अलावा पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के लोग भी खरीददारी करने पहुंचते हैं। यहां की फुटपाथ पर सजी दुकानों पर मोलभाव कर सस्‍ते दामों में खरीददारी कर सकते हैं। यहां पर बेहतरीन गिफ्ट आइटम्स से लेकर घर की सजावट का सामान भी सस्‍ते दाम में मिलता है।

सेक्टर-19 का पालिका बाजार

सेक्टर-19 स्थित पालिका बाजार कपड़ों, एक्सेसरीज और सजावटी सामान की खरीदारी के लिए बेहद फेमस है। त्‍योहार के मौके पर शॉपिंग करने के लिए चंडीगढ़ का हर व्‍यक्ति इस बाजार में जरूर पहुंचता है। यह बाजार काफी सस्ता होने के साथ वैरायटी के मामले में भी काफी अच्‍छा है। यहां पर आपको हर सामान आसानी से मिल जाएगा। यह बाजार इस समय होममेड गुलाल, केसु के फूल के रंग, हर्बल व ऑर्गेनिक कलर्स से सजा है।

सेक्टर-15, रेहड़ी मार्केट

सेक्टर-15 स्थित रेहड़ी मार्केट सस्‍ती शॉपिंग करने वालों की पहली पसंद है। इस मार्केट में स्टाइलिश कपड़ों, जूतों, एक्सेसरीज, घरेलू सामान, होम डेकोर पीसेस के लिए फेमस है। यहां पर ज्‍यादातर बाजार फुथपाथ और रेहड़ी पर लगता है। इसलिए इसे रेहड़ी मार्केट कहा जाता है। यहां पर आप मास्क, स्मॉक गन, स्प्रे गुलाल, पटाखा गुलाल, कलरफुल बाल, मैजिक गुब्बारे, स्मॉक शाट्र्स, होली टी-शर्ट 30 रुपये से लेकर 100 रुपये तक में खरीद सकते हैं।

End of Feed