चण्डीगढ़

Chandigarh: होली पर दोस्‍तों संग लगाएं चंडीगढ़ के पास मौजूद इन 4 खूबसूरत जगहों की गेड़ी, शाम तक हो जाएगी वापसी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 7, 2023, 03:45 PM IST

Chandigarh: चंडीगढ़ को खूबसूरत शहर माना जाता है। इस शहर के आसपास भी कई खूबसूरत हिल स्‍टेशन मौजूद हैं। इन जगहों पर आप चंडीगढ़ से कुछ ही घंटों में पहुंच सकते हैं। इसबार की होली आप दोस्‍तों के साथ इन शानदार हिल स्‍टेशनों पर मना सकते हैं। इन जगहों की प्राकृतिक सुंदरता आपको मुत्रमुग्‍ध कर देगी।

Image

कसौली का खूबसूरत दृश्‍य

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • इन खूबसूरत हिल स्‍टेशनों पर कुछ घंटे में पहुंच सकते हैं
  • इन जगहों पर देखने को मिलेगा पहाड़, नदी, झरने और झील
  • दोस्‍तों के साथ ले सकेंगे कैंपिंग, ट्रैकिंग और फिशिंग का मजा


Chandigarh: चंडीगढ़ प्राकृतिक रूप से बेहद संपन्‍न शहर है, इसलिए चंडीगढ़ को ब्‍यूटीफुल शहर कहा जाता है। यहां पर आपको कई खूबसूरत पार्क, गार्डन और लेक देखने को मिल जाएंगे। जिसकी वजह से चंडीगढ़ पर्यटकों का पसंदीदा शहर है। इस शहर के आसपास कई ऐसे खूबसूरत हिल स्टेशन मौजूद हैं, जहां पर कुछ घंटों में पहुंचा जा सकता है। अगर आप चंडीगढ़ या आसपास के क्षेत्र में रहते हैं तो दोस्‍तो संग इसबार की होली इन शानदार हिल स्‍टेशनों पर मना सकते हैं। यह सभी जगहें प्राकृतिक सुंदरता से सराबोर हैं, यहां पहुंचने के बाद आपका मन वहां बस जाने का करेगा। सबसे बड़ी बात यह कि आप इन जगहों पर सुबह जाकर शाम तक वापस भी आ सकते हैं।

बड़ोग

भीड़ के शोर शराबे से दूर शिमला- कालका हाईवे के पास स्थित बड़ोग, प्रकृति की गोद में बसा एक छोटा सा हिल स्‍टेशन है। यहां पर आप चंडीगढ़ से बस 2 घंटे में पहुंच सकते हैं। यहां पर आप पहाड़, नदी, झरने और झील का आनंद उठा सकते हैं। यहां पहुंचने के बाद डोलनजी बॉन मठ जरूर जाना चाहिए। यह बौद्ध मान्यताओं का केंद्र है। बड़ोग कैंपिंग ग्राउंड में आप स्‍थानीय लोगों के साथ होली का आनंद ले सकते हैं।

नालागढ़

सोलन जिले में स्थित यह जगह प्राकृतिक संपदा से धन्य है। यहां से आपको सिरसा नदी के किनारों पर सिर ताने खड़े शिवालिक पहाड़ियों का अद्भुत दृश्य नजर आएगा। यहां का प्रमुख आकर्षण नालागढ़ किला है। यह अब एक हेरिटेज होटल के रूप में विकसित किया जा चुका है। यहां के गोबिंद सागर झील के पास आप कैंपिंग, ट्रैकिंग और फिशिंग का खुलकर मजा ले सकते हैं। यहां भी आप मात्र डेढ़ से दो घंटे में पहुंच सकते हैं।

कसौली

चंडीगढ़ से करीब 100 किमी की दूरी पर मौजूद कसौली भी बेहद खूबसूरत हिल स्‍टेशन है। यहां की वास्तुकला और जंगली पर्यावरण पर्यटकों को खूब आकर्षित करता है। यहां के जंगली इलाके में ट्रैकिंग करने के साथ कई अन्‍य एडवेंजर का मजा ले सकते हैं। यहां पर खेली जाने वाली होली भी खूब रंगीन होती है।

चैल

अगर आप कुछ पल शांत जगह पर गुजारना चाहते हैं तो चैल जा सकते हैं। चैल को हिमाचल के सबसे शांत हिल स्‍टेशनों में गिना जाता है। यह जगह भी चंडीगढ़ से करीब 106 किलोमीटर की दूर पर है। आप चंडीगढ़ से चैल करीब ढाई घंटे में पहुंच सकते हैं। यहां आप साधुपुल झील और काली का टिब्बा जैसी खूबसूरत जगह घूमने के अलावा चैल वन्यजीव अभयारण्य भी घूम सकते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!