Chandigarh: हरियाणा रोडवेज की बसों से सफर करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। रोडवेज के बेड़े में 128 मिनी बसें शामिल होने जा रही हैं। ये सभी बसें मध्यप्रदेश के शहर इंदौर से हरियाणा आ रही हैं। इन बसों को होली के बाद 15 मार्च से रोडवेज के बेड़े में शामिल किया जाएगा। हरियाणा रोडेवेज अधिकारियों के अनुसार इन बसों को भिवानी, हिसार, फतेहाबाद, सिरसा, जींद, कैथल आदि जिले के डिपुओं को सौंपा जाएगा। ये डिपो इन बसों का संचालन ग्रामीण क्षेत्र के उन रूटों पर करेंगे, जहां पर खराब सड़क की वजह से लंबी बसें नहीं जा पाती हैं। इनसे ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी।
बता दें कि इससे पूर्व हरियाणा रोडवेज ने वर्ष 2020 में 150 मिनी बसें खरीदी थी, ये सभी बसें पिंक कलर की थी, लेकिन अब जो बस आ रही हैं उनका कलर हरियाणा रोडवेज की बड़ी बसों की तरह सफेद और नीला ही है। अधिकारियों के अनुसार, ये सभी बसें इंदौरान से रवाना हो चुकी हैं और सोमवार तक हरियाणा पहुंच जाएंगी। जिसके बाद इन सभी बसों का पासिंग किया जाएगा। जिसमें कुछ दिन का समय नग सकता है। होली के बाद ये सभी बसें सड़कों पर दौड़ने के लिए तैयार होंगी। बता दें कि अप्रैल माह से हरियाणा रोडवेज के बेड़े में एसी और इलेक्ट्रिक बसें भी शामिल होने लगेंगी।
