Sampark Seva Fee: चंडीगढ़ के लोगों के लिए यह खबर जरूरी है। लोगों पर महंगाई की एक और मार पड़ने वाली है। दरअसल, अब बिजली और पानी का बिल भरने के लिए शहर के लोगों को संपर्क केंद्र पर सुविधा शुल्क देना होगा। 18 साल बाद प्रशासन ने शहर के सभी संपर्क केंद्रों की नौ सेवाओं पर सोमवार से सुविधा शुल्क लेने का आदेश जारी किया है। अब बिजली का बिल भरने के लिए ऑफलाइन 20 और ऑनलाइन 10 रुपये का शुल्क लगेगा। इसके अलावा, पानी के बिल के लिए ऑफलाइन 10 और ऑनलाइन 5 रुपये देने होंगे। हालांकि ऑनलाइन सेवाओं का इस्तेमाल करने पर 50 फीसदी की छूट मिलेगी।
अब संपर्क केंद्रों पर लगेगा सेवा शुल्क
पहले संपर्क केंद्रों से मिलने वाली सभी सेवाओं पर सुविधा शुल्क लगाने का प्रशासन ने निर्णय लिया था, लेकिन विरोध के बाद संशोधन कर 20 सेवाओं के लिए कोई शुल्क नहीं लेने का निर्णय लिया। जिससे शहरवासियों को थोड़ी राहत मिली है।
