Chandigarh: उत्तराखंड और हिमाचल मार्ग पर दौड़ेगी डीलक्स बसें, किराया वॉल्वो बसों से काफी कम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 12, 2023, 10:58 PM IST

Chandigarh: चंडीगढ़ से हिमाचल और उत्‍तराखंड आने-जाने के लिए एक नई डीलक्‍स बस सेवा शुरू की गई है। यह बस सेवा एचआरटीसी ने नाहन डिपो से शुरू किया है। यह चंडीगढ़ होते हुए उत्‍तराखंड के देहरादून तक जाएगी। इस इसका किराया वॉल्‍वो की बसों से करीब 35 प्रतिशत सस्ता रखा गया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • नाहन डिपो से देहरादून तक जाएगी ये डीलक्‍स बस
  • बस का किराया वॉल्‍वो से करीब 35 प्रतिशत सस्ता
  • डिमांड बढ़ने पर इस रूट पर दौड़ेंगी और डीलक्‍स बसें

Chandigarh: चंडीगढ़ से हिमाचल और उत्‍तराखंड जाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) ने एक नई डीलक्‍स बस सेवा शुरू कर है। यह बस हिमाचल के नाहन डिपो से शुरू होकर चंडीगढ़ होते हुए उत्‍तराखंड के देहरादून तक जाएगी। इस बस की सबसे खास बात इसका किराया है। इस किराया वॉल्‍वो की बसों से करीब 35 प्रतिशत सस्ता रखा गया है। एचआरटीसी ने यह बस बीते सप्‍ताह शिमला-चंडीगढ़-देहरादून बस सेवा के सफलता मिलने के बाद शुरू की है। ये रात्रि सेवा काफी सफल रही है।

chandigarh news

एचआरटीसी डीलक्‍स बस

एचआरटीसी अधिकारियों के अनुसार, एसी डीलक्स बस में यात्रियों को सभी सुविधाएं वॉल्‍वो बसों की तरह ही दी जाएंगी, लेकिन किराया 35 फीसदी कम रहेगा। अधिकारियों के अनुसार दो बसें बसें देहरादून-चंडीगढ़.शिमला रूट पर बीते सप्‍ताह शुरू की गई थी, वहीं एक बस को चंडीगढ़-देहरादून रूट पर अब शुरू किया गया। अधिकारियों के अनुसार, नई बस रोजाना चंडीगढ़ से शाम 4 बजे देहरादून के लिए जाएगी, वहीं सुबह 9. 45 बजे देहरादून से चंडीगढ़ के लिए वापसी करते हुए नाहन डिपो के लिए निकल जाएगी।

End of Feed