चण्डीगढ़

Chandigarh: चंडीगढ़ प्रशासन की बड़ी पहल, बिटिया के ब्याह में देगा 31 हजार का शगुन, जानें योजना

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 11, 2023, 06:46 PM IST

Chandigarh News: चंडीगढ़ की सभी वर्ग की महिलाओं के बेटी की शादी के लिए यूटी प्रशासन शगुन योजना लेकर आए है। इस योजना को शहर के जरूरतमंद बेटियों की मदद के लिए समाज कल्याण विभाग ने शुरू किया है। योजना के तहत डेढ़ लाख से कम आय वाली सभी वर्ग की महिलाओं को बेटी की शादी के समय 31 हजार रुपये की आर्थिक मदद शगुन के तौर पर मिलेगी।

Image

चंडीगढ़ में सभी वर्ग की महिलाओं के लिए शगुन योजना (प्रतीकात्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • दो बेटियों की शादी में मिलेगा 31 हजार रुपये
  • सभी वर्ग की महिलाएं उठा सकेंगी इस योजना का लाभ
  • चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित ने दी मंजूरी


Chandigarh News: चंडीगढ़ की सभी वर्ग की महिलाओं को यूटी प्रशासन बड़ी सौगात देने जा रहा है। शहर के जरूरतमंद बेटियों की मदद के लिए चंडीगढ़ का समाज कल्याण विभाग शगुन योजना शुरू करने जा रहा है। इस योजना को चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित ने अपनी मंजूरी दे दी। इस योजना के तहत शहर की दिव्यांग, विधवा, महिला स्ट्रीट वेंडर और एएवाई कार्ड धारक महिलाओं की दो बेटियों की शादी के लिए चंडीगढ़ प्रशासन 31 हजार रुपये की आर्थिक मदद शगुन के तौर पर करेगा। प्रशासन के इस योजना का लाभ लेने के लिए जरूरतमंदों को समाज कल्याण विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। वहीं, समाज कल्‍याण विभाग के निदेशक ऑफिस में भी आवेदन फॉर्म हासिल कर भरा जा सकता है।

चंडीगढ़ प्रशासन की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस शगुन योजना का चंडीगढ़ की लाभ निराश्रित विधवाओं के अलावा दिव्यांग, नगर निगम में पंजीकृत महिला स्ट्रीट वेंडर और महिला सफाई कर्मचारी, नारी निकेतन, आफ्टर केयर, चाइल्ड केयर की युवतियां और अंत्योदय अन्न योजना (एएवाई) के लाभार्थी महिलाएं भी हासिल कर सकती हैं। चंडीगढ़ अधिकारियों के अलावा, इस तरह की शगुन योजना पहले ही केंद्रीय स्तर पर व लगभग सभी राज्यों द्वारा चलाया जा रहा है, लेकिन चंडीगढ़ की योजना काफी अलग है। इसका लाभ आर्थिक रूप से पिछड़े सभी धर्म और जाति की महिलाओं को मिल सकेगा।

आधे पैसे मिलेंगे शादी से पहले और आधे मिलेंगे शादी के बाद

अधिकारियों के अनुसार, इस योजना का लाभ हासिल करने के लिए आवेदक महिलाओं को विभागों के चक्कर नहीं काटने पडे़ंगे। आदेवन मिलने के बाद समाज कल्‍याण विभाग विभिन्न डेटाबेस से आंकड़े लेकर आवेदन की सत्‍यता की जांच कर अनुमति प्रदान करेगा। इस योजना के साथ मिलने वाली 31 हजार की राशि को दो किस्तों में दी जाएगी। शगुन की आधी राशि शादी से पहले और आधी राशि शादी के बाद दी जाएगी। बता दें कि, चंडीगढ़ में पहले से एक योजना चल रही है, जिसमें अनुसूचित जनजाति व अनुसूचित जाति की विधवा महिलाओं की बेटी की शादी में 30 हजार रुपये की धनराशि देकर प्रशासन की तरफ से मदद की जाती है। हालांकि इस योजना का लाभ शहर की उन सभी वर्गों की महिलाओं को मिलेगा, जिनकी आय डेढ़ लाख से कम है और बेटी की शादी है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article