चण्डीगढ़

Chandigarh: चंडीगढ़ पुलिस गई थी ट्रैप लगाकर बदमाश पकड़ने, चलने लगी ताबड़तोड़ पुलिस पर गोलियां, 2 को दबोचा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 12, 2023, 11:26 PM IST

Chandigarh: चंडीगढ़ पुलिस पर गगन जज गैंग के दो बदमाशों द्वारा हमला करने का मामला सामने आया है। ये दोनों बदमाश चंडीगढ़ किसी बड़े वारदात को अंजाम देने आए थे। पुलिस ने खुफिया इनपुट मिलने पर इन्‍हें दबोचने की कोशिश की तो दोनों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। बाद में दोनों को दबोच लिया गया।

Image

चंडीगढ़ पुलिस ने दबोचे दो बदमाश (प्रतीकात्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • सुखना लेक के पीछे पुलिस टीम ने लगाया था ट्रैप
  • बदमाशों ने पुलिस पर की तीन से चार फायर
  • दोनों बदमाश गगन जज गैंग से जुड़े, हो रही पूछताछ


Chandigarh: चंडीगढ़ पुलिस पर गगन जज गैंग के बदमाशों द्वारा हमला होने का बड़ा मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि गुप्‍त सूचना मिलने के बाद ऑपरेशन सेल की एक टीम इन बदमाशों को पकड़ने के लिए शाम सुखना लेक के पीछे स्थित गोल्फ क्लब टर्न के पास ट्रैप लगाया था। जब वहां पर बदमाश पहुंचे तो पुलिस के जवानों ने रोकने की कोशिश की, यह देख बदमाशों ने तबाड़तोड़ फायरिंग कर दी। जानकारी अनुसार, बदमाशों ने पुलिस कर्मियों पर तीन से चार फायर किए, इसके बाद उनकी पिस्‍टल जाम हो गई। हालांकि गनीमत रही कि, फायरिंग में चंडीगढ़ पुलिस की टीम बच गई।

बदमाशों को पकड़ने के लिए यह पूरा ट्रैप ऑपरेशन सेल के इंस्पेक्टर अमनजोत सिंह की अगुआई में लगाया गया था। चंडीगढ़ पुलिस के अनुसार, पिस्‍टल जाम होने के बाद बदमाश भागने लगे, यह देख टीम ने घेराबंदी कर दो बदमाशों को दबोच लिया। इसे मामले में सेक्टर 26 थाने में इन बदमाशों पर हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने इन दोनों बदमाशों की पहचान फिरोजपुर के दिलदीप उर्फ लस्सी और शिवा के तौर पर की है। पुलिस की जांच में पता चला है कि दिलदीप पर मर्डर के दो मामले पहले से दर्ज है, वहीं आरोपी शिवा पर भी हत्या के प्रयास का एक मामला दर्ज है। दोनों आरोपियों से पुलिस ने 32 बोर और 3.15 बोर की दो पिस्‍टल और 6 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

किसी बड़े वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे ये आरोपी

चंडीगढ़ पुलिस अधिकारियों के अनुसार ये दोनों शहर में किसी बड़े वारदात को अंजाम देने के लिए पहुंचे थे। इसकी खुफिया इनपुट ऑपरेशन सेल को पहले ही मिल गया और पुलिस ने घरोबंदी कर दी। पुलिस के अनुसार ये दोनों कई अन्‍य आपराधिक वारदातों में शामिल रह चुके हैं और फिरोजपुर के गगन जज गैंग के साथ मिलकर काम करते हैं। पुलिस के अनुसार ये आरोपी गैंगस्टर्स से जुड़ी गतिविधियों में भी संलिप्त रहे हैं। अब इन दोनों से पूछताछ कर चंडीगढ़ आने के कारणों के बारे में पता लगाया जाएगा। शुक्रवार को इन्‍हें कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article