Chandigarh: NHM ने कैंसिल की मेडिकल अधिकारी और स्टाफ की छुट्टियां, 24/7 इमरजेंसी ड्यूटी के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश

Chandigarh: चंडीगढ़ में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा AAM और UAAM में तैनात सभी मेडिकल इन चार्ज और कर्मचारियों की किसी भी प्रकार की छुट्टी को रद्द करने के निर्देश देते हुए इमरजेंसी ड्यूटी के लिए 24 घंटे तैयार रहने के लिए कहा गया है।

Chandigarh: केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में मिशन स्वास्थ्य निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा AAM और UAAM में तैनात सभी मेडिकल इन चार्ज और कर्मचारियों को अगले आदेश तक किसी भी तरह की छुट्टी को तत्काल प्रभाव से रद्द करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही यह भी कहा गया है कि सभी स्टाफ के लोग 24/7 आपातकालीन ड्यूटी के लिए तैयार रहने के लिए कहा गया है। जारी निर्देशों के अनुसार, अगर कहीं भी और कभी भी आवश्यकता पड़ने पर मेडिकल इन चार्ज अधिकारी और स्टाफ के लोगों को ड्यूटी के लिए बुलाया जाता है, तो उन्हें तुरंत ड्यूटी पर रिपोर्ट करना होगा। इस दौरान सभी को 24/7 उपलब्ध रहना होगा और कॉल का तुरंत जवाब देना होगा। ऐसा न करने वाले अधिकारियों और स्टाफ के सदस्यों पर सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Leave Cancelled

AAM-UAAM में तैनात मेडिकल इन चार्ज और स्टाफ की छुट्टियां रद्द

End of Feed