चण्डीगढ़

पटियाला में कार और ट्रक की आमने-सामने से टक्कर, 6 स्कूली बच्चों समेत 7 लोगों की मौत; ड्राइवर फरार

Patiala Accident News: पंजाब के पटियाला में स्कूली बच्चों से भरी कार की एक ट्रक से आमने सामने से टक्कर हो गई। इस हादसे में 6 बच्चों और कार ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक बच्चे को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Image

पटियाला में भीषण हादसा

Patiala Accident News: पंजाब के पटियाला में बुधवार को एक भीषण हादसा हो गया। जहां एक कार की ट्रक से आमने-सामने से टक्कर हो गई। कार में स्कूली बच्चे सवार थे। इस हादसे में कार ड्राइवर समेत 7 लोगों की मौत हो गई। वहीं एक बच्चे की हालत गंभीर है। जिसे अस्पताल में आईसीयू में भर्ती कराया गया है। इस हादसे के बाद ट्रक का ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

हादसे के बाद चकनाचूर हुई कार

यह भीषण हादसा पटियाला-समाना रोड पर नस्सूपुर गांव के बस अड्डे के पास हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार टिपर ट्रक अचानक कार के सामने आ गया और दोनों की जोरदार भिड़ंत हो गई। यह टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई और अंदर बैठे बच्चे बुरी तरह से फंस गए। जिन्हें बाहर निकालने में काफी समय लगा। इस घटना में 6 स्कूली बच्चों और चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

बच्चों के स्कूल से लौटते वक्त हादसा

यह हादसा तब हुआ, जब बच्चे स्कूल से लौट रहे थे। इसी दौरान ट्रक ने सामने से उसे टक्कर मार दी। इस हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। स्थानीय प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को इस हादसे की सूचना दे दी है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच भी शुरू कर दी है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article