Chandigarh Lok Sabha Elections 2024 Poll Schedule and Date Announce: लोकसभा चुनाव 2024 (Loksabha Election 2024) की तारीख सामने आ गई है। चुनाव आयोग ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिसमें बताया कि देशभर में लोकसभा चुनाव 2024 सात चरणों में होंगे। पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होगा, जिसके बाद आखिरी मतदान 1 जून को होंगे। वहीं वोटों की गिनती 1 जून को की जाएगी। आइए जानते हैं कि चंडीगढ़ में लोकसभा चुनाव किस दिन होंगे।
चंडीगढ़ में लोकसभा चुनाव
चंडीगढ़ में लोकसभा चुनाव की तारीख
चंडीगढ़ हरियाणा और पंजाब की राजधानी है। इसके साथ ही यह एक केंद्र शासित प्रदेश भी है। चंडीगढ़ से एक लोकसभा सदस्य चुना जाता है। चंड़ीगढ़ सीट से भारतीय जनता पार्टी की किरण खेर सांसद हैं। लोकसभा चुनाव 2024 में चंडीगढ़ में सातवें चरण में चुनाव होंगे। चंडीगढ़ में 1 जून को वोट डाले जाएंगे।
