चण्डीगढ़

Sangrur Poisonous Liquor Case Update : संगरुर में जहरीली शराब ने मचाया कहर, पांच लोगों की मौत ; बढ़ सकता है आंकड़ा

Sangrur poisonous liquor Case Update :पंजाब के संगरूर जिले में जहरीली शराब पीने से पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अभी मौत का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है।

Image

संगरुर में जहरीली शराब से मौतें

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Sangrur poisonous liquor Case Update : पंजाब में जहरीली शराब का कारोबार फल फूल रहा है। अंधाधुंध कमाई के लिए अवैध तरीके से शराब निर्मित की जा रही है। ताजा मामला संगरूर जिले से सामने आया है। जहां, बुधवार को कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया । अस्पताल में भर्ती लोगों की हालत ठीक नहीं है। ऐसे में मौत का आंकड़ा बढ़ने की संभावना है।

मौत का घूंट

पुलिस ने बताया कि इस संबंध में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस को बुधवार को सूचना मिली कि संगरूर में दिरबा इलाके के गुर्जन गांव के तीन लोगों की जहरीली शराब पीने से मौत हो गई है। उनके अनुसार बाद में दो और लोगों की मौत के साथ ही मामले में मरने वालों की संख्या बढ़ कर पांच हो गयी । उन्होंने बताया कि आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

इन लोगों ने बेंची शराब

पुलिस ने बताया कि जिला प्रशासन ने मामले की जांच के लिए पांच सदस्यीय समिति भी गठित की है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि हताहत हुए लोगों ने कथित तौर पर सुखविंदर सिंह और मनप्रीत सिंह से शराब खरीदी थी। उन्होंने बताया कि इस मामले में पकड़े गये लोगों की पहचान सुखविंदर सिंह और मनप्रीत सिंह तथा गुरलाल सिंह के तौर पर की गयी है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article