Chandigarh Gold and Silver Rate Today: चंडीगढ़ सर्राफा बाजार में छाई मंदी, सोने के भाव में गिरावट, जानें ताजा भाव

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 23, 2022, 06:16 PM IST

Chandigarh Gold and Silver Rate Today, 23 November 2022: चंडीगढ़ में बुधवार 23 नवंबर को 22 कैरेट सोने का दाम 48,400 रुपये और 24 कैरेट सोने का दाम 52,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा है। सोने के भाव में पिछले तीन दिनों से गिरावट जारी है। उम्‍मीद की जा रही है कि, आगे सोने में और गिरावट हो सकती है।

KEY HIGHLIGHTS
  • चंडीगढ़ के सर्राफा बाजार में सोना गिरावट पर
  • सोने के भाव में बुधवार को आई 100 रुपये की गिरावट
  • बुधवार को 22 कैरेट सोने की कीमत 48,400 रुपये प्रति 10 ग्राम

Chandigarh Gold and Silver Rate Today, 23 November 2022: सोने का दाम आज घरेलू सर्राफा बाजार में मिलेजुले कारोबार कर रहा है। चंडीगढ़ के गोल्ड खरीददारों के लिए एक अच्छी खबर है, आज यानी 23 नंवबर को चंडीगढ़ के सर्राफा बाजार में सोना हल्की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। ग्लोबल बाजारों में आज सोने की डिमांड धीमी होने का असर स्‍थानीय बाजारों पर भी दिख रही है। यही कारण है कि, शादियों का सीजन में घरेलू डिमांड के बाद भी सोना बीते तीन दिन से लगातार लुढ़क रहा है। आज चंडीगढ़ में 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 48,400 और 24 कैरेट सोने का भाव 52,800 रुपये है।

Chandigarh Gold and Silver Rate Today

चंडीगढ़ में 23 नवंबर को सोने चांदी का भाव (प्रतीकात्मक तस्वीर)

चंडीगढ़ में 22 कैरेट सोने का भाव

चंडीगढ़ सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में लगातार तीसरे दिन गिरावट आई है। हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को यहां पर सोने की कीमतों में 100 रुपये की गिरावट दर्ज की गई। यहां पर आज 22 कैरेट के 1 ग्राम सोने की कीमत 4,840 रुपये चल रही है। मंगलवार को यह 4,850 रुपये था। वहीं, 10 ग्राम सोने की कीमत 48,400 रुपये है। यह कल 48,500 रुपये था। उम्‍मीद की जा रही है कि, सोने के भाव में यह गिरावट अभी और देखने को मिल सकती है।

End of Feed