Chandigarh: चंडीगढ़ प्रशासन की बड़ी पहल, बिटिया के ब्याह में देगा 31 हजार का शगुन, जानें योजना

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 11, 2023, 06:46 PM IST

Chandigarh News: चंडीगढ़ की सभी वर्ग की महिलाओं के बेटी की शादी के लिए यूटी प्रशासन शगुन योजना लेकर आए है। इस योजना को शहर के जरूरतमंद बेटियों की मदद के लिए समाज कल्याण विभाग ने शुरू किया है। योजना के तहत डेढ़ लाख से कम आय वाली सभी वर्ग की महिलाओं को बेटी की शादी के समय 31 हजार रुपये की आर्थिक मदद शगुन के तौर पर मिलेगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • दो बेटियों की शादी में मिलेगा 31 हजार रुपये
  • सभी वर्ग की महिलाएं उठा सकेंगी इस योजना का लाभ
  • चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित ने दी मंजूरी


Chandigarh News: चंडीगढ़ की सभी वर्ग की महिलाओं को यूटी प्रशासन बड़ी सौगात देने जा रहा है। शहर के जरूरतमंद बेटियों की मदद के लिए चंडीगढ़ का समाज कल्याण विभाग शगुन योजना शुरू करने जा रहा है। इस योजना को चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित ने अपनी मंजूरी दे दी। इस योजना के तहत शहर की दिव्यांग, विधवा, महिला स्ट्रीट वेंडर और एएवाई कार्ड धारक महिलाओं की दो बेटियों की शादी के लिए चंडीगढ़ प्रशासन 31 हजार रुपये की आर्थिक मदद शगुन के तौर पर करेगा। प्रशासन के इस योजना का लाभ लेने के लिए जरूरतमंदों को समाज कल्याण विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। वहीं, समाज कल्‍याण विभाग के निदेशक ऑफिस में भी आवेदन फॉर्म हासिल कर भरा जा सकता है।

Chandigarh Shagun Yojana

चंडीगढ़ में सभी वर्ग की महिलाओं के लिए शगुन योजना (प्रतीकात्मक तस्वीर)

चंडीगढ़ प्रशासन की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस शगुन योजना का चंडीगढ़ की लाभ निराश्रित विधवाओं के अलावा दिव्यांग, नगर निगम में पंजीकृत महिला स्ट्रीट वेंडर और महिला सफाई कर्मचारी, नारी निकेतन, आफ्टर केयर, चाइल्ड केयर की युवतियां और अंत्योदय अन्न योजना (एएवाई) के लाभार्थी महिलाएं भी हासिल कर सकती हैं। चंडीगढ़ अधिकारियों के अलावा, इस तरह की शगुन योजना पहले ही केंद्रीय स्तर पर व लगभग सभी राज्यों द्वारा चलाया जा रहा है, लेकिन चंडीगढ़ की योजना काफी अलग है। इसका लाभ आर्थिक रूप से पिछड़े सभी धर्म और जाति की महिलाओं को मिल सकेगा।

End of Feed