Chandigarh: चंडीगढ़ से हिमाचल और उत्तराखंड जाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) ने एक नई डीलक्स बस सेवा शुरू कर है। यह बस हिमाचल के नाहन डिपो से शुरू होकर चंडीगढ़ होते हुए उत्तराखंड के देहरादून तक जाएगी। इस बस की सबसे खास बात इसका किराया है। इस किराया वॉल्वो की बसों से करीब 35 प्रतिशत सस्ता रखा गया है। एचआरटीसी ने यह बस बीते सप्ताह शिमला-चंडीगढ़-देहरादून बस सेवा के सफलता मिलने के बाद शुरू की है। ये रात्रि सेवा काफी सफल रही है।
एचआरटीसी अधिकारियों के अनुसार, एसी डीलक्स बस में यात्रियों को सभी सुविधाएं वॉल्वो बसों की तरह ही दी जाएंगी, लेकिन किराया 35 फीसदी कम रहेगा। अधिकारियों के अनुसार दो बसें बसें देहरादून-चंडीगढ़.शिमला रूट पर बीते सप्ताह शुरू की गई थी, वहीं एक बस को चंडीगढ़-देहरादून रूट पर अब शुरू किया गया। अधिकारियों के अनुसार, नई बस रोजाना चंडीगढ़ से शाम 4 बजे देहरादून के लिए जाएगी, वहीं सुबह 9. 45 बजे देहरादून से चंडीगढ़ के लिए वापसी करते हुए नाहन डिपो के लिए निकल जाएगी।
तीन राज्यों और चंडीगढ़ को कवर करेगी यह बस सेवा
अधिकारियों के अनुसार, नाहन का बस डिपो संकरे रास्ते पर स्थित है, जिसकी वजह से दूसरे डिपो की वॉल्वो और डीलक्स बसें यहां के डिपो पर नहीं आती हैं। चंडीगढ़ और देहरादून के रूट पर चलने वाली बाकि बसें बाहर से ही रवाना हो जाती हैं, लेकिन ये बसें डिपो से ही चलाई जाएंगी। अधिकारियों के अनुसार, यह बस सेवा उत्तराखंड-हिमाचल-चंडीगढ़ और हरियाणा राज्य में सफर करेगी। जिसकी वजह से इस बस सेवा का चंडीगढ़ के यात्रियों को भी काफी फायदा होगा। यह बस हिमाचल के पांवटा साहिब, कालाअंब के अलावा उत्तराखंड के सेलाकुई औद्योगिक क्षेत्रों को भी कवर करेगी। एचआरटीसी अधिकारियों ने बताया कि इस बस में 2X3 सीटिंग कॉन्फ़िगरेशन में 52 सीटें है। इसमें यात्रियों को मोबाइल चार्जिंग से लेकर बुक रीडिंग तक की सुविधा मिलेगी। इन बसों में किराया दूसरी एसी डीलक्स श्रेणी की बसों से भी 15 फीसदी कम रखा गया है। अधिकारियों ने बताया कि डिपो के लिए पांच अन्य डीलक्स बसें मंगाई गई हैं, अगर इस रूट पर डिमांड बढ़ता है तो और इन बसों को भी शुरू किया जाएगा।
