चण्डीगढ़

Kaithal: पेट में गोली लगने के बाद भी खुद अस्पताल पहुंचा डॉक्टर, CCTV में कैद हुआ मंजर

हरियाणा के कैथल में देर शाम एक गोलीकांड की बड़ी घटना घटी, जिसमें 30 वर्षीय एमबीबीएस डॉक्टर को गोली मार दी गई। बताया जा रहा है कि गोली सीधे डॉक्टर के पेट में लगी। हैरानी की बात यह रही कि गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद डॉक्टर प्रतीक खुद चलकर अस्पताल तक पहुंच गया। गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने उसे मोहाली रेफर कर दिया है।

Image

CCTV फुटेज में अस्पताल के भीतर जाता दिख रहा डॉक्टर

Photo : Times Now Digital

Haryana News: हरियाणा के कैथल से देर शाम एक सेक्टर का इलाका गोली का आवाज से गूंज गया। सेक्टर-21 के बाईपास रोड पर अज्ञात बदमाशों ने 30 वर्षीय MBBS डॉक्टर प्रतीक पर गोली चला दी। गोली सीधे डॉक्टर के पेट में लगी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। जिसके बाद एक हैरान करने वाली बात हुई, गंभीर हालात में डॉक्टर खुद अस्पताल पहुंच गया।

सीसीटीवी में कैद हुई घटना

गोली लगने से घायल हुआ डॉक्टर की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस स्थिति में प्रतीक खुद को संभालते हुए अस्पताल पहुंच गया। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि पेट में गोली लगने के बावजूद डॉक्टर अपने पैरों पर खड़े होकर अस्पताल की ओर बढ़ रहे हैं।

हालत गंभीर, मोहाली रेफर

अस्पताल में शुरुआती इलाज के बाद डॉक्टर प्रतीक की हालत गंभीर बताई जा रही है। चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए फोर्टिस मोहाली रेफर कर दिया है।

पुलिस जांच में जुटी

वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी खंगालने शुरू कर दिए हैं और आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन वारदात ने शहर में दहशत फैला दी है।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article