JP Nadda के चंडीगढ़ दौरे के मायने?, अर्जुन अवॉर्डी शूटर मौदगिल और उद्यमी डॉ संजीव जुनेजा से संपर्क कर मांगा समर्थन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 18, 2023, 12:01 PM IST

BJP President JP Nadda Sampark Se Samarthan Abhiyan in Chandigarh: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बीते गुरुवार को चंडीगढ़ के दौरे पर थे। यहां नड्डा अर्जुन पुरस्कार विजेता और अंतरराष्ट्रीय शूटर अंजुम मौदगिल, उद्यमी डॉ संजीव जुनेजा, चंडीगढ़ की पूर्व मेयर सर्वजीत कौर से मिले।

BJP Sampark Se Samarthan Abhiyan: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बीते गुरुवार को चंडीगढ़ के दौरे पर थे। नड्डा पार्टी के संपर्क से समर्थन अभियान को धार देने यहां पहुंचे थे। जेपी नड्डा के इस दौरे के मायने इसलिए खास हैं क्योंकि उन्होंने कोई बडी सभा करने की बजाय प्रभावशाली लोगों के घर जाकर संपर्क से समर्थन मांगा। जेपी नड्डा अर्जुन पुरस्कार विजेता और अंतरराष्ट्रीय शूटर अंजुम मौदगिल से मिले। इसके बाद सेक्टर 9 डी स्थित उद्यमी डॉ संजीव जुनेजा के निवास पर गए और पार्टी कार्यकर्ताओं से मिले। उन्होंने 'संपर्क से समर्थन' अभियान के तहत भारत भर में 1000 प्रसिद्ध व्यक्तित्वों से मिलने का एक आंदोलन प्रारंभ किया है। इस दौरे पर नड्डा कई शख्सियतों से मिले और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ दोपहर का भोजन किया।

1000 व्यापारियों से मिलेंगे जेपी नड्डा

जेपी नड्डा ने प्रसिद्ध व्यापारी और एसबीएस बायोटेक द्वितीय, कम्पनियों के समूह के संस्थापक डॉ संजीव जुनेजा के निवास पर युवाओं को स्टार्टअप से जोड़ने के भारत के अभियान को लेकर चर्चा की। संजीव जुनेजा ने बताया कि नड्डा ने उनसे युवाओं को डिजिटल फॉर्मेट अपनाकर स्वरोजगार से जोड़ने पर चर्चा की। इस दौरान नड्डा के साथ सौदान सिंह (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष), अनिल जैन (राज्यसभा सदस्य), अरुण सूद (राज्य अध्यक्ष) और सृनिवासन (महासचिव) जैसे कई महत्वपूर्ण व्यक्तित्व भी मौजूद थे।

End of Feed