अमृतसर : सूनी रात आई धमाकों की आवाज, उठी चिंगारी; CCTV में विस्फोटक फेंकते नजर आए शरारती तत्व

पंजाब के अमृतसर में होली की देर रात दो बाइक सवारों ने एक घर में विस्फोटक फेंक दिया, जिससे घर का हिस्सा काफी डैमेज हो गया। वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है।

अमृतसर : पंजाब में हाल के दौरान अपराधिक घटनाओं में काफी बढ़ोतरी देखी जा रही है। होली की रात शुक्रवार-शनिवार रात को अमृतसर के ठाकुर द्वारा शेर शाह सूरी रोड पर दो जोरदार धमाके हुए, जिससे आधी रात हड़कंप मच गया। घटना उस वक्त की है जब सभी लोग सो रहे थे। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों ने एक घर में विस्फोटक फेंक दिया, जिससे ब्लास्ट की तेज आवाज से लोग जग गए। घर के जिस हिस्से पर विस्फोटक फेंका गया। उस हिस्से पर काफी नुकसान हुआ है। इस घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है। हालांकि, अभी तक पुलिस ने इन धमकों को लेकर आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

explosion in Amritsar

अमृतसर में फेंका विस्फोटक

सीसीटीवी फुटेज आए सामने

घटना शुक्रवार देर रात 12:50 बजे की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धमाकों की आवाज दूर-दूर तक सुनी गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर इलाके की घेराबंदी कर दी। फिलहाल, पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने है जिसमें दो बाइक सवार कुछ फेंकते हुए दिखाई देर रहे हैं।

End of Feed