अमृतपाल सिंह कर रहा था आत्मघाती हमले की तैयारी! युवाओं को दे रहा था ट्रेनिंग- खुफिया दस्तावेज से खुला राज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 19, 2023, 11:48 PM IST

विशेषज्ञों और पंजाब की स्थिति पर नज़र रखने वाले अधिकारियों के मुताबिक, अपने सबसे गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा पाकिस्तान भारत में अमृतपाल सिंह जैसे अपने लोगों को सक्रिय कर अपने यहां ध्यान भटकाने की हर मुमकिन कोशिश कर रहा है। अमृतपाल सिंह पिछले साल कथित रूप से पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और विदेशों में रहने वाले खालिस्तान के हमदर्दों के कहने पर दुबई से भारत लौटा था।

खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) आत्मघाती हमले की तैयारी कर रहा था। इसके लिए बकायदा वो युवाओं को ट्रेनिंग दे रहा था। एक खुफिया सूचना में कहा गया है कि खालिस्तान समर्थक उपदेशक अमृतपाल सिंह हथियारों को जमा करने के लिए नशा मुक्ति केंद्रों और एक गुरुद्वारे का इस्तेमाल कर रहा था। साथ ही आत्मघाती हमले के लिए युवाओं को तैयार कर रहा था। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

amritpal singh

अमृतपाल सिंह के खिलाफ दर्ज हैं कई मामले

इसलिए दुबई से आया था भारत

विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के साथ एक डोजियर (ऐसी फाइल जिसमें किसी व्‍यक्ति, घटना या विषय पर विस्‍तृत जानकारी हो) तैयार किया गया है। इसमें दावा किया गया है कि सिंह युवाओं को ‘खाड़कू’ या मानव बम बनाने के वास्ते उन्हें तैयार करने में मुख्य रूप से शामिल था। सिंह पिछले साल कथित रूप से पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और विदेशों में रहने वाले खालिस्तान के हमदर्दों के कहने पर दुबई से भारत लौटा था।

End of Feed